लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से शहर को कई विकास परियोजनाओं की सौगात दी। इस भव्य आयोजन में सबसे अहम रहा मेरठ मेट्रो और प्रतिष्ठित दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर का लोकार्पण। प्रधानमंत्री के कर कमलों द्वारा उद्घाटन किए जाने के साथ ही ये परियोजनाएं जनता को समर्पित हो गईं।
यह भी पढ़ें: वाराणसी में खतरे में डाली जान तो नाविक को होगी जेल या करना होगा जुर्माना भुगतान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राष्ट्र को समर्पित इस परियोजना से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में कनेक्टिविटी के क्षेत्र में एक नए युग का सूत्रपात हुआ है। दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर के खुलने से अब दिल्ली और मेरठ के बीच की दूरी न सिर्फ घटकर कुछ घंटों से मिनटों में रह जाएगी, बल्कि यात्रा अत्याधुनिक, सुविधाजनक और सुरक्षित हो जाएगी।
यह भी पढ़ें: ....आखिर जांय तो जांय कहां, बैठक हाल में बीडीओ के कब्जे के बाद छलका ग्राम प्रधानों का दर्द

No comments:
Post a Comment