Latest News

Thursday, February 19, 2026

....आखिर जांय तो जांय कहां, बैठक हाल में बीडीओ के कब्जे के बाद छलका ग्राम प्रधानों का दर्द

वाराणसी: विकास खण्ड  में भले ही फागुनी बयार का दौर हो लेकिन जनपद के चिरईगांव विकास खण्ड की तो बात ही अलग है यहां तो हमेशा की तरह अलग ही बयार चलती हैं।इन दिनों ब्लाक के बीडीओ ग्राम प्रधानों के बैठक हाल में अपना आफिस चला रहे हैं और ब्लाक पर आने वाले जन प्रतिनिधि पेड़ के नीचे बैठने को मजबूर हैं।


यह भी पढ़ें:  खसरा-रूबेला (एम.आर.) टीकाकरण अभियान का शुभारंभ

सोमवार को कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला जब ग्राम प्रधान संघ के ब्लाक अध्यक्ष लालू बहादुर पटेल के संग कुछ प्रतिष्ठित ग्राम प्रधान व प्रतिनिधि ब्लाक मुख्यालय के सामने बरगद के पेड़ के नीचे आराम फरमाते मिले। ग्राम प्रधान संघ के अध्यक्ष सहित अन्य प्रधान व उनके प्रतिनिधि आखिर पेड़ के नीचे क्यों? 

यह भी पढ़ें:  गलत जांच रिपोर्ट लगाने वालों पर दर्ज हो एफआईआर- मुख्यमंत्र

पत्रकारों के बाद अब ग्राम प्रधान भी आउट आफ ब्लाक कैम्पस

पेड़ के नीचे आराम फरमाते ग्राम प्रधानों ने मीडिया से बातचीत के दौरान बड़े ही बेबाकी से कहा कि प्रदेश में भले ही योगी बाबा की सरकार हो लेकिन चिरईगांव में बीडीओ की हि की सरकार चल रही है। ग्राम प्रधानों का कहना था कि बीडीओ ने पहले पत्रकारों को ब्लाक कैम्पस से बाहर का रास्ता दिखाया और अब ग्राम प्रधानों को बाहर रास्ता दिखाने के लिए जन प्रतिनिधियों के बैठक हाल में अपना आफिस खोलकर परोक्ष रूप से ग्राम प्रधानों को भी आखिरकार बाहर का रास्ता दिखा ही दिया। 

यह भी पढ़ें: बीडीओ की मनमानी, व्यासपुर में अन्नपूर्णा भवन के लिए कटवा दिए शीशम व सागौन के हरे पेड़

ग्राम प्रधानों का कहना था बीडीओ की मनमानी के खिलाफ अब हम लोग पत्रकारों के साथ हैं। वहीं दूसरी ओर ग्राम प्रधान के जिलाध्यक्ष राकेश सिंह ने बीडीओ द्वारा बैठक हाल में आफिस बनाये जाने को लेकर नाराज हैं उनका कहना है कि बैठक हाल जनप्रतिनिधियों के लिए है और यह बीडीओ की जागीर नहीं है। बैठक हाल में आफिस खोलना दुर्भाग्यपूर्ण है।

यह भी पढ़ें: सांसद निधि से बने प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य के बैठक हाल पर बीडीओ का कब्जा

No comments:

Post a Comment