Latest News

Monday, October 20, 2025

अयोध्या में दीपोत्सव 2025: 26 लाख दीपों से जगमगाई श्रीराम की नगरी

अयोध्या: एक बार फिर भक्ति और दिव्यता के प्रकाश से आलोकित हो उठी। अवसर था दीपोत्सव 2025 का, जब 26 लाख 17 हजार 215 दीपों की रौशनी ने पूरी नगरी को राममय बना दिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सान्निध्य में संपन्न यह आयोजन धर्म, संस्कृति और आस्था का अद्भुत संगम बना।


यह भी पढ़ें: बेनियाबाग से दालमंडी और मैदागिन तक परखी सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस प्रशासन ने जाना हाल

मुख्यमंत्री योगी दो दिवसीय प्रवास पर अयोध्या पहुंचे और श्रीराम-सीता अवतरण, भरत मिलाप तथा सरयू आरती में सहभागिता की। शाम को राम की पैड़ी पर दीप प्रज्ज्वलन, लेजर शो, थ्री-डी प्रोजेक्शन, और ड्रोन शो ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

यह भी पढ़ें: वाराणसी में बैंक एप अपडेट का झांसा देकर ठगी, लिंक पर क्लिक करते ही खाते से निकले 90 हजार रुपये, केस दर्ज

योगी आदित्यनाथ ने कहा, “अयोध्या वह भूमि है जहाँ धर्म स्वयं अवतरित हुआ। हर दीप हमें याद दिलाता है कि सत्य परेशान हो सकता है, पराजित नहीं।” उन्होंने कहा, “जहाँ कभी गोलियाँ चली थीं, आज वहाँ दीप जल रहे हैं — यह नई अयोध्या का प्रतीक है।”

यह भी पढ़ें: ओवरलोड वाहनों का चालान काटने पर खनन माफिया ने खनन अधिकारी को दी जान से मारने की धमकी

2,128 वेदाचार्यों ने माँ सरयू की महाआरती कर धर्म-संस्कृति का नया कीर्तिमान रचा। अयोध्या का दीपोत्सव एक बार फिर विश्व रिकॉर्ड बनाकर यह संदेश दे गया। जब आस्था और संस्कृति साथ हों, तो प्रकाश ही जीवन का मार्ग बन जाता है।

यह भी पढ़ें: वाराणसी में धनतेरस एवं दीपावली पर 12 प्रमुख स्थानों पर तैनात रहेगी फायर ब्रिगेड

No comments:

Post a Comment