Latest News

Thursday, May 22, 2025

जन्मजात दोष कटे होंठ और तालू का इलाज संभव - सीएमएस

वाराणसी: आशा कार्यकर्ती सुनीता पटेल ने नंदिनी पटेल को प्रसव कराने के लिए पं० दीनदयाल उपाध्याय राजकीय चिकित्सालय, वाराणसी के 50 शैय्यायुक्त महिला चिकित्सालय में लेकर आई, जहाँ पर डा० अर्चना सिंह, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ की टीम द्वारा सफल आपरेशन कर प्रसव कराया गया। नवजात शिशु जन्मजात दोष कटे होंठ और तालू (Congenital deformity cleft lip & cleft palate) से ग्रसित था। इसके इलाज के लिए राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित स्माइल ट्रेन  (Smile Train) कार्यक्रम में निःशुल्क आपरेशन के लिए पंजीकरण जी०एस० मेमोरियल हास्पिटल, महमूरगंज, वाराणसी में कराया गया, इसकी जानकारी मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ बृजेश कुमार ने दी।


यह भी पढ़ें: एक लाख का इनामिया बदमाश ज्ञानचंद्र पासी मुठभेड़ में ढेर; गोंडा, बहराइच और बाराबंकी में था मोस्ट वांटेड

सीएमएस ने बताया कि जन्मजात दोष कटे होंठ और तालू  (Congenital deformity cleft lip and cleft palate) एक जन्मजात दोष है जिसमें बच्चों के होंठ या मुंह के तालु में एक दरार या छेद होता है जो बच्चों को खाने, बोलने और सुनने में भी समस्या पैदा कर सकता है। आनुवंशिक सिंड्रोम अथवा गर्भावस्था के दौरान कुछ दवाएं, वायरस या अन्य चीजों के कारण गर्भावस्था के शुरुआती चरणों में  होंठ और तालु बनाने वाले ऊतक एक साथ ठीक से नहीं जुड़ते हैं। उन्होंने ने बताया कि इसके  लिए सर्जरी की जाती है, जिससे होंठ और तालु में दरार को ठीक किया जा सकता है। सर्जरी के अलावा, वाक थेरेपी और अन्य उपचार भी दिए जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें: कोचिंग से लौट रही लड़की का अपहरण कर उसके साथ बलात्कार करने के बाद उसकी नृशंस हत्या करने के दोषी को मौत की सजा

नवजात शिशु के माता-पिता गरीब होने के कारण अपने बच्चे के जन्मजात बीमारी से काफी परेशान थे। नि: शुल्क इलाज की जानकारी पाकर काफी प्रसन्न दिखे। इसमें सहयोग एवं उल्लेखनीय कार्य के लिए सुनीता पटेल आशा कार्यकर्ती को सीएमएस ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित  किया।

यह भी पढ़ें: डेंगू, मलेरिया और कालाजार जैसे संचारी रोगों की रोकथाम के लिए अभी से शुरू कर दें तैयारी - मुख्यमंत्री

No comments:

Post a Comment