Latest News

Thursday, May 2, 2024

बैलगाड़ी से नामांकन करने पहुंचा प्रत्याशी, बना आकर्षण का केंद्र

जौनपुर: उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज है। राजनीतिक पार्टियां लोगों को अपने पाले में लाने के लिए जुटी हैं। जौनपुर में भी सियासी पारा लगातार ऊपर चढ़ रहा है। जौनपुर में लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बुधवार को एक प्रत्याशी बैलगाड़ी पर सवार होकर नामांकन करने पहुंचा।किसान की वेश-भूषा में गन्ना लेकर नामांकन करने पहुंचा प्रत्याशी आकर्षण का केंद्र बन गया। 


यह भी पढ़ें: एम्बुलेंस अधिकारियों ने एम्बुलेंस किया अकास्मिक निरीक्षण

समाज विकास क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह जौनपुर लोकसभा से प्रत्याशी हैं। अशोक सिंह ने बुधवार को दूसरे सेट में नामांकन किया। अशोक सिंह अपने समर्थकों के साथ बैलगाड़ी पर बैठकर पूरे किसान की वेशभूषा में हाथों में गन्ना लिए कलेक्ट्रेट परिसर की तरफ जब निकले तो लोगों के आकर्षण का केंद्र बने रहे।

यह भी पढ़ें: छेड़छाड़ के मामले को चौबेपुर पुलिस ने बना दिया मारपीट का मामला, लड़कियों के बयान को किया नजरअंदाज

नामांकन करने के बाद अशोक सिंह ने कहा कि आज इस सीट पर जो भी प्रत्याशी चुनाव लड़ रहा है। सभी पर कोई न कोई बड़ा दाग लगा हुआ है। जबकि मैं इसी जिले का रहने वाला हूं और कई वर्षों से लोगों की सेवा करने का कार्य करते चला आ रहा हूं। ऐसे में यदि मैं चुनाव जीतता हूं तो अपनी पार्टी के घोषणापत्र के अनुसार कार्य करुंगा।  

यह भी पढ़ें: दिल्ली-NCR के 100 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में क्या लिखा है?  

अशोक सिंह ने कहा कि खास तौर पर किसानों के लिए मेरी पार्टी हर वो काम करने के लिए तैयार है जिसकी मांग किसान वर्षों से कई सरकारों से करते चले आ रहे हैं। बसपा, कांग्रेस और भाजपा ने हमेशा अपने मतदाताओं को भ्रमित करने का काम किया जबकि महंगाई चरम पर है।  

यह भी पढ़ें: सीएफओ ने नगर निगम में ऑडिट आपत्तियों के निस्तारण को लेकर की विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक

आपको बता दें कि अशोक सिंह जौनपुर जिले के मडियाहूं तहसील के चतुर्भुजपुर गांव के रहने वाले हैं। अशोक सिंह का मुंबई में कारोबार है। अशोक सिंह लंबे समय तक बसपा से जुड़े रहे। बसपा के टिकट पर 2014 में मुंबई पश्चिम लोकसभा से चुनाव भी लड़ चुके हैं। 2017 में प्रतापगढ़ जिले की रामपुर खास विधानसभा से चुनाव लड़े, लेकिन जीत नहीं पाए। 2019 में जौनपुर लोकसभा से निर्दलीय चुनाव लड़ चुके हैं। 2024 में अपनी खुद की पार्टी समाज विकास क्रांति पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। अशोक सिंह की पार्टी का सिंबल गन्ना किसान है। अशोक सिंह 2022 में मड़ियाहूं विधानसभा से बिहार के नेता मुकेश सहनी की पार्टी वीआईपी से चुनाव लड़ चुके हैं।

यह भी पढ़ें: सीएफओ ने नगर निगम में ऑडिट आपत्तियों के निस्तारण को लेकर की विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक

No comments:

Post a Comment