Latest News

Tuesday, March 12, 2024

महादेव के खिलाड़ियों ने अखिल भारतीय किक बक्सिंग प्रतियोगिता में 7 गोल्ड सहित कुल 13 मेडल जीता

वाराणसी: महादेव के खिलाड़ियों ने एक बार फिर से काशी का नाम रोशन करते हुए किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में सात गोल्ड  समेत कुल 13 मेडल जीत लिया। इस बात की खबर मिलने पर बरियासनपुर, चिरईगांव स्थित महादेव पीजी कॉलेज  में खुशी का माहौल व्याप्त हो गया।  


यह भी पढ़ें: पुलिस प्रशासन को चुनौती देने वाले मंत्री ओपी राजभर से सरकार इस्तीफा ले- शशिप्रताप सिंह

जानकारी के अनुसार अखिल भारती अंतर विश्वविद्यालय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता 5 से 9 मार्च तक स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय मेरठ में आयोजित हुई। इस दौरान महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ पुरुष वर्ग में (7 गोल्ड, 2 रजत, 5 कांस्य पदक कुल 14 मेडल) पाकर पहली बार चैंपियनशिप प्राप्त किया। जिसमें 5 गोल्ड , 3 ब्रांच मेडल समेत कुल 8 मेडल महादेव पीजी कॉलेज के खिलाड़ियों ने प्राप्त किया।  

यह भी पढ़ें: वाराणसी मंडल की अपर निदेशक डॉ मंजुला सिंह की अध्यक्षता में क्षय उन्मूलन कार्यक्रम का हुआ आयोजन

महिला वर्ग में 4 गोल्ड, 1 रजत, 3 ब्रांच मेडल कुल 8 मेडल पाकर महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ पूरे टूर्नामेंट में उपजेता रही। इसमें भी (3 गोल्ड, 2 ब्रांच मेडल कुल 5 मेडल) महादेव पीजी कॉलेज की छात्राओं ने ले लिया।  महादेव पीजी कॉलेज का नाम रोशन करने वाले सभी खिलाड़ियों को महादेव पीजी कॉलेज के प्रबंधक अजय सिंह , प्रथम महिला सीमा सिंह, प्राचार्य डॉक्टर दया शंकर सिंह, पत्रकारिता विभागाध्यक्ष डॉक्टर लोकनाथ पाण्डेय, डॉक्टर मारुत नंदन मिश्रा, डॉक्टर संजय मिश्रा, खेल सचिव भीम शंकर मिश्रा, धर्मेंद्र प्रताप, डॉक्टर गौरव मिश्रा आदि ने  बधाई दी है। 

यह भी पढ़ें: जैतपुरा पुलिस ने मोबाइल चोर को मोबाइल सहित किया गिरफ्तार

मेडल लाने वाले बच्चों के नाम इस प्रकार रहे सुहेल अहमद (ब्रांज मेडल) अजय भारद्वाज (गोल्ड मेडल) विजय भारद्वाज (ब्रांज मेडल) , सौरभ कुमार यादव (गोल्ड मेडल) रोशन मौर्य (गोल्ड मेडल) यश जोशी (गोल्ड मेडल) चंदन भारती (ब्रांज मेडल) प्रत्यूष सिंह (गोल्ड मेडल) , मुसारिन (गोल्ड मेडल) ,आकृति वर्मा ( गोल्ड मेडल) ,रेखा चौधरी( गोल्ड मेडल) ,गुड़िया यादव (ब्रांज मेडल) कनक शैली ( ब्रांज मेडल) प्राप्त किया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर महादेव पीजी कॉलेज में खुशी का माहौल व्याप्त रहा।

यह भी पढ़ें: केंद्रीय मंत्री ने 23 करोड़ 8 लाख की परियोजनाओं का किया शिलान्यास

No comments:

Post a Comment