Latest News

Monday, February 26, 2024

नाबालिग किशोरी के अपहरणकर्ता को फूलपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार भेजा जेल, किशोरी सकुशल बरामद

वाराणसी: अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम गिरफ्तारी के लिए चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त गोमती जोन मनीष कुमार शांडिल्य व अपर पुलिस उपायुक्त गोमती जोन आकाश पटेल के पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त पिण्डरा प्रतीक कुमार के कुशल नेतृत्त्व में शनिवार को फूलपुर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर कैथोली मोड़ के पास से नाबालिक किशोरी के अपहरण के आरोपी राकेश उर्फ गोविन्द सोनकर 22 वर्ष निवासी फूलपुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया साथ ही नाबालिग किशोरी को सकुशल बरामद कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी।


यह भी पढ़ें: आज इन जातकों पर बरसेगी भोले की कृपा, पढ़ें क्या कहते हैं आपके सितारे

गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में मुख्य रुप से प्रभारी निरीक्षक फूलपुर संजय कुमार मिश्र, उप निरीक्षक अनिल कुमार, उप निरीक्षक पवन कुमार यादव, कांस्टेबल इंद्रजीत सरोज, महिला कांस्टेबल शालिनी यादव शामिल रही।

यह भी पढ़ें: चौटाला परिवार के करीबी नफे सिंह राठी जिनका बीच सड़क पर हुआ मर्डर

No comments:

Post a Comment