Latest News

Monday, April 03, 2023

भाजपा 06 अप्रैल से ''सामाजिक न्याय सप्ताह'' का करेगी आयोजन

वाराणसी: भारतीय जनता पार्टी आगामी 6 अप्रैल को पार्टी के स्थापना दिवस से सप्ताह व्यापी कार्यक्रम आयोजित करेगी। सोमवार की देर शाम भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री एवं महानगर प्रभारी संतोष पटेल ने जूम एप पर वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए भाजपा महानगर पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्ष मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के महानगर अध्यक्ष तथा मंडलों के महामंत्रियों की बैठक को संबोधित करते हुए यह जानकारी दी।


पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा रेल सम्पत्ति की सुरक्षा एवं अवैध सामानों की धर-पकड़ सहित यात्रियों को सुरक्षा प्रदान करने का किया प्रयास

महामंत्री एवं महानगर प्रभारी संतोष पटेल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आगामी 6 से 14 अप्रैल तक  सामाजिक न्याय सप्ताह के रूप में मनाएगी। उन्होंने कहा कि 6 अप्रैल को पार्टी का स्थापना दिवस मनाया जाएगा। महानगर कार्यालय पर झंडारोहण होगा। बूथ से लेकर राष्ट्रीय स्तर के सभी पदाधिकारियों के घरों पर भाजपा का झंडा लगाया जाएगा। 

उन्होंने कहा कि पार्टी के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम को सुनने के लिए बूथ, शक्ति केंद्र व मंडल स्तर पर एलइडी स्क्रीन पर कार्यकर्ताओं को सुनने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाय।

कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि 7 अप्रैल को युवा मोर्चा द्वारा जिला मंडल एवं प्रमुख स्थानों पर चिकित्सा शिविर, सहभोज तथा स्वच्छता का आयोजन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। 8 अप्रैल को अनुसूचित जनजाति मोर्चा द्वारा जनजाति वाले क्षेत्र में युवाओं को आत्मनिर्भर करने हेतु जनजाति जिला केंद्र पर सम्मेलन करना एवं रोजगार से संबंधित जानकारी देना कार्यक्रम संपन्न कराना है।

"बिहार की छवि बिगाड़ रहे अमित शाह...", JDU का पलटवार

9 अप्रैल को किसान मोर्चा द्वारा मंडल स्तर पर शहरी क्षेत्र में श्री अन्न को लेकर जन जागरण अभियान चलाया जाएगा। 10 अप्रैल को महिला मोर्चा द्वारा अनुसूचित जाति के महिलाओं के साथ सहभोज का कार्यक्रम आयोजित करना है। 11अप्रैल को पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा प्रसिद्ध समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले जी की जन्म जयंती पर पुष्पांजलि एवं गोष्ठी आयोजित की जाएगी। 12 अप्रैल को नगर निगम के सभी वार्डों में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। 13 अप्रैल को महानगर के सभी मंडलों में जलाशयों की सफाई एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम करना है।

उन्होंने कहा कि बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर की जयंती 14 अप्रैल को पार्टी सामाजिक समरसता दिवस के रुप में मनाएगी। इस दिन अम्बेडकर प्रतिमा के आसपास स्वच्छता अभियान चलाकर बाबा साहेब को माल्यार्पण कर देश के प्रति उनके योगदान की चर्चा की जाएगी। बैठक का संचालन महानगर महामंत्री अशोक पटेल ने किया।

बैठक में क्षेत्रीय महामंत्री संतोष पटेल, अशोक पटेल, नवीन कपूर, जगदीश त्रिपाठी, आत्मा विशेश्वर, इंजीनियर अशोक यादव, अभिषेक मिश्रा, मीडिया प्रभारी किशोर सेठ, मंडल अध्यक्षगण सिद्धनाथ शर्मा, रतन मौर्या, संदीप चौरसिया, जितेंद्र यादव, अभिषेक वर्मा गोपाल, शत्रुघ्न पटेल, अजीत सिंह, अजय प्रताप सिंह, नलिन नयन मिश्र, जगन्नाथ ओझा, कमलेश सोनकर, शोभनाथ मौर्या, कुसुम पटेल आदि सहित सभी मोर्चा प्रकोष्ठों के महानगर अध्यक्ष मंडल अध्यक्ष व महामंत्री आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

फिर धमाके से दहला सासाराम, हिंसा के चौथे दिन विस्फोट से दहशत में आए लोग

ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें पूर्वांचल खबर आज की ताजा खबरलाइव न्यूज अपडेटपढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी ऑनलाइन न्यूज़ वेबसाइट purvanchalkhabar.co.in हिंदी |

अपने शहर की खास खबरों को अपने फ़ोन पर पाने के लिए ज्वाइन करे हमारा Whatsapp Group मोबाइल नंबर 09355459755 / खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।

No comments:

Post a Comment