Latest News

Saturday, October 29, 2022

बिहार के औरंगाबाद में छठ का प्रसाद बनाते वक्त फटा गैस सिलेंडर, 5 पुलिस कर्मी समेत 34 घायल

बिहार के औरंगाबाद जिले में छठ पूजा का प्रसाद बनाते वक्त गैस सिलेंडर फटने 5 पुलिस कर्मी समेत 34 लोग घायल हो गए हैं। घटना औरंगाबाद के नगर थाना क्षेत्र के शाहगंज तेली मोहल्ला में शनिवार को हुई, जब अचानक अनिल गोस्वामी के घर में गैस सिलेंडर विस्फोट हो गया। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक गैस सिलेंडर फटने से पांच पुलिस कर्मी समेत 34 लोग घायल हो गए हैं। इनमें से कई लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।



बताया जा रहा है कि घर में छठ का प्रसाद बनाते वक्त ये घटना हुई। गैस फटने की वजह गैस सिलेंडर में रिसाव बताई जा रही है। बिहार के औरंगाबाद जिले में छठ पूजा का प्रसाद बनाते वक्त गैस सिलेंडर फटने 5 पुलिस कर्मी समेत 34 लोग घायल हो गए हैं।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस कर्मी समेत सभी लोगों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इसमें दो दर्जन से अधिक गंभीर रूप से घालय को इलाज के लिए जिले से बाहर रेफर किया गया है। 34 में से 14 की स्थिति अधिक गंभीर बताई जा रही है। जिनका प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है।


सिलेंडर में आग लगने के बाद कई लोगों ने उसे बुझाने की कोशिश की, फिर पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने भी आग बुझाने की पुरी कोशिश की लेकिन सिलेंडर गर्म होकर विस्फोट कर गया। र मे फैली आग पर फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया है।

घटना औरंगाबाद के नगर थाना क्षेत्र के शाहगंज तेली मोहल्ला में शनिवार को हुई, जब अचानक अनिल गोस्वामी के घर में गैस सिलेंडर विस्फोट हो गया। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक गैस सिलेंडर फटने से पांच पुलिस कर्मी समेत 34 लोग घायल हो गए हैं। इनमें से कई लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।


No comments:

Post a Comment