Latest News

Thursday, December 23, 2021

बीजेपी सरकार से परेशान बेरोजगार युवाओं ने थामा सपा का दामन, शहर उत्तरी के पूर्व मंत्री एवं भावी सपा उम्मीदवार ने दिलाई शपथ

वाराणसी टैगोर टाउन स्थित पूर्व मंत्री और शहर उत्तरी के भावी सपा प्रत्याशी विरेन्द्र सिंह के आवास पर बीजेपी सरकार से परेशान और हतास युवको ने पूर्व मंत्री के नेतृत्व में सपा का दामन थामा. इस मौके पर पूर्व मंत्री विरेन्द्र सिंह ने युवकों को उनके उज्जवल भविष्य और आने वाले दिनों में होने वाले चुनाव में अपनी जिम्मेदारी का भी पाठ पढाया और हौसला बनाये रखने की शिक्षा दी|

 


सपा का दामन थामने वालें युवकों ने हमारे संवाददाता को बताया कि बीजेपी की नीतियों से हम परेशान हो चुके है हमारा जो भी रोजगार था वो सब बीजेपी सरकार के आने के बाद बंद हो चूका है और हम बेरोजगार हो गये है. उन्होंने बताया कि हम लोगो ने बड़े उत्साह के साथ बीजेपी को सत्ता में लाये थे लेकिन बीजेपी ने हमारे सारे उत्साह को ख़त्म कर दिया है इसी वजह से अब हम सभी युवाओ ने यह संकल्प लिया है कि 2022 के चुनाव में बीजेपी को हटाकर सपा के अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री की कुर्सी पर और पूर्व मंत्री विरेन्द्र सिंह को एक बार फिर मंत्री बनायेंगे|

 

सदस्यता लेने वालों में धर्मेन्द्र पटेल, रोहित पाल, सुनील पटेल,राजेश पटेल, सुजीत पटेल, अमन पटेल, अमित पटेल, पवन कुमार, महेश पटेल, राहुल पाल, मिथलेश शर्मा, सोनू पटेल, प्रदीप पटेल, अत्यन पाल, डबल यादव, सतीश पटेल, संदीप पटेल, मुकेश पटेल, रैना पटेल, जनार्दन पटेल, ललित पटेल, गौतम पटेल, लकी पटेल, अमरजीत पटेल, आकाश शर्मा, सुरेश केशरी आदि लोग थे|


इस आर्टिकल को शेयर करें

 

अपने शहर की खास खबरों को अपने फ़ोन पर पाने के लिए ज्वाइन करे हमारा Whatsapp Group मोबाइल नंबर 09355459755 / खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें। 

No comments:

Post a Comment