Latest News

Thursday, December 23, 2021

किसानों के मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का जन्म दिवस धूमधाम से सपा कार्यालय अर्दली बाजार में मनाया गया

वाराणसी 23 दिसंबर को समाजवादी पार्टी जिला/महानगर कार्यलय अर्दली बाज़ार में किसानों की आवाज को सदा बुलंद करने वाले प्रखर नेता तथा अपना सम्पूर्ण जीवन भारतीयता और ग्रामीण परिवेश की मर्यादा में जीने वाले पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया और उनके जीवन दर्शन पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। विचार गोष्ठी में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि चौधरी साहब समतामूलक समाज की स्थापना के पक्षधर थे वह कहते थे कि असली भारत गांव में रहता है और देश की समृद्धि का रास्ता गाँवों के खेतों एवं खलिहानो से होकर गुजरता है।

 


कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा ने कहा कि चौधरी चरण सिंह जी किसानों और गरीबों के मसीहा थे उनका मानना था कि जब तक किसानों की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होगी तब तक देश की प्रगति संभव नहीं है

 


पूर्व मंत्री वीरेंद्र सिंह ने कहा कि चौधरी साहब ने पटवारी प्रथा का खात्मा किया और पटवारी की जगह लेखपाल पद का सृजन किया वे समतामूलक समाज की स्थापना करना चाहते थे इसलिए सभी धर्म वर्ग जातियों के लोगों को लेखपाल के रूप में नियुक्ति दी गई।

 


जिला प्रवक्ता संतोष यादव बबलू एडवोकेट ने कहा कि चौधरी चरण सिंह किसानों के सच्चे हितैषी थे वे वित्त मंत्री रहते हुए खेती के संविदा संबंधी कानून का पुरजोर विरोध अपनी ही सरकार के खिलाफ किया था।

 

कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा, संचालन महानगर महासचिव जितेंद्र यादव ने किया धन्यवाद ज्ञापन जिला प्रवक्ता संतोष यादव बबलू एडवोकेट ने किया।

 

कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व मंत्री बीरेंद्र सिंह, पूर्व विधायक महेंद्र सिंह पटेल, आत्मा राम यादव, संतोष यादव बबलू एडवोकेट, डॉ0 रामबालक पटेल,  शोभनाथ यादव, उमाकांत त्रिपाठी, हीरू यादव, राजू यादव, सुनील सोनकर, विकाश यादव बच्चा, उदल पटेल, दीपचंद्र गुप्ता, सुजीत पांडेय शमशेर, करीमुल्लाह अंसारी, सचिन प्रजापति, अजय चौधरी,  दिनेश यादव बच्चू, रमेश वर्मा शिवनाथ यादव, दिलीप कश्यप, शमीम अंसारी, रामकुमार यादव, सादाब असरफ, रामसिंह राजभर, रवि यदुवंशी, कमलेश मौर्य, हरिनाथ मास्टर, जौहर प्रिंस, संतोष पाल व रमापति राजभर आदि लोगो ने विचार व्यक्त किये।


इस आर्टिकल को शेयर करें

 

अपने शहर की खास खबरों को अपने फ़ोन पर पाने के लिए ज्वाइन करे हमारा Whatsapp Group मोबाइल नंबर 09355459755 / खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें। 

No comments:

Post a Comment