Latest News

Tuesday, November 02, 2021

UP Police SI Exam 2021 Important Dates And Information/ ऊप्र पुलिस भर्ती 2021 की जरुरी तारीख एवं जानकारी

 

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ( UPPRPB ) के द्वारा नागरिक पुलिस में सब इंस्पेक्टर, अग्निशमन विभाग में अग्निशमन अधिकारी द्वितीय के 9534 पदों पर भर्ती एवं पीएसी में प्लाटून कमांडर की भर्ती के लिए के लिए परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया गया है।




यूपी पुलिस एसआई भर्ती की परीक्षा 12 नवंबर 2021 - 2 दिसंबर 2021 तक तीन चरणों में करायी जाएगी। परीक्षा   तीन शिफ्टों में होगी। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से 11 बजे तक, दूसरी 12.30 बजे से 2.30 बजे और तीसरी 4 बजे से 6 बजे तक होगी। परीक्षा का आयोजन 13 जनपद में 93 परीक्षा केंद्र में करवाई जाएगी

फेज़       परीक्षा तिथि               बैच प्रति दिन    दिनों की संख्या
फेज़-1    12  - 17 नवंबर                3                     6      
फेज़-2    19  - 24 नवंबर                3                     6
फेज़-3    27 - 2 दिसंबर               3                  6    

परीक्षार्थियों को परीक्षा की सुचना तीन दिनों के भीतर uppbpb.gov.in की वेबसाइट पर प्राप्त हो जाएगी। परीक्षार्थी को अपने परीक्षा के जिले के बारे में परीक्षा तिथि से 10 दिन पहले और परीक्षा केंद्र की सूचना परीक्षा तिथि से 3 दिन पहले जारी कर दी जाएगी। 

परीक्षार्थी अपने एडमिट कार्ड अपनी परीक्षा तिथि से तीन दिन पहले डाउनलोड कर सकेंगे।

परीक्षार्थीयों को परीक्षा केंद्र पर अपने एडमिट कार्ड व ऑरिजनल फोटो आईडी व उसकी फोटोकॉपी को लेकर जाना होगा।

अगर किसी समस्या के कारण परीक्षा तिथि या पाली में किसी केंद्र पर आयोजित नहीं हो पाती है तो ऐसे केंद्र की परीक्षा 3 दिसंबर 2021 को होगी। 

भर्ती के लिए 15 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा के आधार पर होगी। लिखित परीक्षा में पास अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। शारीरिक दक्षता परीक्षा केवल क्वालिफाइंग होगी। 

वेतनमान - 9300- 34800

ग्रेड पे - 4200 रुपये ।

कद-काठी
ऊंचाई

    सामान्य, ओबीसी व एससी वर्ग के लिए - कम से कम 168 सेमी

    एसटी वर्ग के लिए - 160 सेमी ।

सीना 
    सामान्य, ओबीसी व एससी वर्ग के लिए - बिना फुलाए 79 सेमी और फुलाकर 84 सेमी
    एसटी वर्ग के लिए - बिना फुलाए 77 सेमी और फुलाकर 82 सेमी।

    ध्यान रहे कि कम से कम 5 सेमी सीने का फुलाव अनिवार्य है|           

महिलाओं के लिए 
ऊंचाई 
    सामान्य, ओबीसी व एससी वर्ग के लिए - कम से कम 152 सेमी
    एसटी वर्ग के लिए - 147 सेमी

वजन 
    सभी महिला अभ्यर्थियों के लिए कम से कम 40 किलोग्राम

लिखित परीक्षा का पैटर्न 
    लिखित परीक्षा 400 अंकों की होगी जिसमें ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न पूछे जाएंगे। दो घंटे की इस ऑनलाइन लिखित    परीक्षा में चार अलग अलग विषयों का एक-एक प्रश्न पत्र होगा। 
सामान्य हिन्दी - 100 अंक
मूलविधि/संविधान/सामान्य ज्ञान- 100 अंक
संख्यात्मक एवं मानसिक योग्यता परीक्षा - 100 अंक
मानसिक अभिरुचि परीक्षा/बुद्धिलब्धि परीक्षा/तार्किक परीक्षा - 100 अंक

 

शारीरिक दक्षता परीक्षा 
पुरुषों के लिए - 4.8 किमी की दौड़ 28 मिनट में पूरी करनी होगी।

 

No comments:

Post a Comment