राष्ट्रीय पंचायतीराज ग्राम प्रधान संगठन के प्रतिनिधि अपनी आठ सूत्रीय मांगों को लेकर मंगलवार को पंचायतीराज विभाग के नये निदेशक अनुज कुमार झा से मिले। प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ अखिलेश सिंह के नेतृत्व में प्रधानों ने विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। यह जानकारी संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता ललित शर्मा ने दी है।
ललित
शर्मा ने बताया कि प्रधानों की समस्याओं को लेकर संगठन लगातार वार्ता कर रहा है।
अलग-अलग स्तरों पर वार्ता कर समस्याओं के समाधान के प्रयास किये जा रहे हैं। ललित
शर्मा ने बताया कि 26 अक्टूबर को मुख्यमंत्री से मिलकर वार्ता की गयी थी। अपर मुख्य सचिव
मनोज कुमार सिंह से कई दौर की वार्ता की जा चुकी है। इस सिलसिले को जारी रखते हुए
आज नये निदेशक से वार्ता की गयी है। ललित शर्मा ने वार्ता को सकारात्मक बताते हुए
कहा कि हर स्तर पर उन्हें आश्वासन मिल रहा है। प्रधानों के हक में जल्द घोषणाओं की
उम्मीद उन्होंने व्यक्त की है। ललित शर्मा ने बताया उम्मीद है जल्द ही ग्राम
प्रधानों का मानदेय बढ़ जाएगा। प्रतिनिधि मण्डल में लखनऊ के
मण्डल सचिव डॉ उमेश सूर्या, हरदोई के
उदय प्रताप सिंह तथा श्यामलाल लोधी शामिल थे।
इस
आर्टिकल को शेयर करें
अपने शहर की खास खबरों को अपने
फ़ोन पर पाने के लिए ज्वाइन करे हमारा Whatsapp Group मोबाइल नंबर 09355459755 / खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
No comments:
Post a Comment