Latest News

Thursday, October 07, 2021

Navratri 2021 : मां की विशेष कृपा रहती है इन राशियों पर, देखें क्या आप पर भी हैं अंबे मां मेहरबान

नवरात्रि 2021 : नवरात्रि के पावन पर्व की शुरुआत हो गई है। नवरात्रि का बहुत अधिक महत्व होता है हिंदू धर्म में। नवरात्रि का पर्व 9 दिनों तक बड़े ही धूम- धाम से मनाया जाता है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार मां दुर्गा की कुछ राशियों पर विशेष कृपा रहती है। मां दुर्गा की कृपा से व्यक्ति को सभी तरह के सुखों का अनुभव होता है। आइए जानते हैं किन राशियों पर रहती है आइये जानते है कि किस राशी पर रहेगी मां अंबे की कृपा दृष्टि...



वृष राशि

  • ·         ज्योतिषशास्त्र के अनुसार वृष राशि के जातकों पर मां की विशेष कृपा रहती है।
  • ·         ये लोग जीवन में सभी सुखों का अनुभव करते हैं।
  • ·         ये लोग किस्मत के धनी होते हैं। 
  • ·         वृष राशि के जातकों का आर्थिक पक्ष मजबूत होता है।
  • ·         ये लोग मेहनती स्वभाव के होते हैं। 
  • ·         इन लोगों को हर कार्य में सफलता प्राप्त होती है।

कर्क राशि

  • ·         ज्योतिषशास्त्र के अनुसार कर्क राशि के जातकों पर मां मेहरबान रहती हैं।
  • ·         इन लोगों को आर्थिक परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता है।
  • ·         इन लोगों को किस्मत का पूरा साथ मिलता है।
  • ·         कार्यों में सफलता प्राप्त करने के लिए ये लोग कड़ी मेहनत करते हैं।
  • ·         इन लोगों को जीवन में किसी भी चीज की कमी नहीं रहती है।

सिंह राशि

  • ·         ज्योतिषशास्त्र के अनुसार सिंह राशि के जातकों को मां का विशेष आर्शीवाद प्राप्त होता है।
  • ·         ये लोग मेहनती स्वभाव के होते हैं।
  • ·         इन लोगों को आर्थिक समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता है।
  • ·         इन लोगों का जीवन खुशियों से भरा रहता है। 
  • ·         सिंह राशि के जातक अपने स्वभाव से लोगों के दिलों में राज करते हैं।

वृश्चिक राशि

  • ·         मां की वृश्चिक राशि के जातकों पर विशेष कृपा रहती है।
  • ·         इन लोगों का आर्थिक पक्ष मजबूत होता है।
  • ·         वृश्चिक राशि के जातक ईमानदार और दयालु स्वभाव के होते हैं।
  • ·         इन लोगों को किस्मत का पूरा साथ मिलता है।

No comments:

Post a Comment