Latest News

Tuesday, October 26, 2021

राजभर की सपा से नजदीकी के बाद खतरे में पड़ी भागीदारी संकल्प मोर्चा, ओवैसी, शिवपाल और बाबु सिंह कुशवाहा ने किया मऊ पंचायत से किनारा

यूपी में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में भागीदारी संकल्प मोर्चा की लम्बी उड़ान की योजना खतरे दिख रही है। सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव के मऊ में 27 अक्टूबर को ओमप्रकाश राजभर की पार्टी के सुभासपा के गठन के 19 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में होने वाली महापंचायत में शामिल होंगे। अखिलेश यादव के मऊ की महापंचायत में शामिल होने के कार्यक्रम के बाद से राजभर के भागीदारी संकल्प मोर्चा के मजबूत स्तंभ शिवपाल सिंह यादव, असदुद्दीन ओवैसी और बाबु सिंह कुशवाहा ने किनारा कर लिया है।

 


यूपी के योगी आदित्यनाथ सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे ओमप्रकाश राजभर ने नाराजगी के बाद मंत्रिमंडल से बाहर होने के फैसला किया। अपने चार विधायकों के साथ बाहर आने के बाद ओमप्रकाश राजभर ने उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के खिलाफ मुहिम छेड़ी है। यूपी विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआइएमआइएम प्रमुख) असदउद्दीन ओवैसी, भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर तथा प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रमुख शिवपाल सिंह यादव के साथ मिलकर भागीदारी संकल्प मोर्चा बनाया। इस मोर्चा को वह बीजेपी का भी बड़ा विकल्प बताते रहे। इसी बीच उनकी सपा के साथ नजदीकी बढ़ी और ओमप्रकाश राजभर ने लखनऊ में अखिलेश यादव के साथ भेंट के बाद समाजवादी पार्टी को समर्थन देने की घोषणा की। इसके साथ ही 27 को मऊ में भागीदारी संकल्प मोर्चा की महापंचायत में अखिलेश यादव को आमंत्रित किया। अखिलेश यादव के उनका निमंत्रण स्वीकार करने के साथ ही मऊ आने की सहमति देने पर राजभर के मजबूत स्तंभ बिदक गए हैं।

 

प्रसपा (लोहिया) के प्रमुख शिवपाल सिंह यादव को ओपी राजभर का अखिलेश के साथ आने का प्रयास भाया नहीं है। अखिलेश यादव से इनका छत्तीस 36 का आंकड़ा है। इसी कारण असदुद्दीन ओवैसी, शिवपाल यादव और बाबु सिंह कुशवाहा ने मऊ की महापंचायत से किनारा कर लिया है। ओवैसी ने 27 को अपना कार्यक्रम मुजफ्फरनगर में फाइनल कर लिया है तो शिवपाल सिंह यादव अपनी रथा यात्रा के साथ बरेली में रहेंगे। और जन अधिकार पार्टी के युवा मण्डल प्रभारी नागेन्द्र कुमार मौर्य ने हमारे संवाददाता से बताया की अभी हमारे पार्टी हाईकमान से हमें कोई भी आदेश नही मिला है| युवा मण्डल प्रभारी नागेन्द्र कुमार मौर्य ने यह कहा कि अगर हमें कोई भी आदेश मिलेगा तो वो हमें जरुर अवगत करायेंगे|

 

इस आर्टिकल को शेयर करें


अपने शहर की खास खबरों को अपने फ़ोन पर पाने के लिए ज्वाइन करे हमारा Whatsapp Group मोबाइल नंबर 09355459755 / खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें

No comments:

Post a Comment