UPTET 2021: अध्यापक पात्रता परीक्षा-2021 का आयोजन 28 नवम्बर 2021 को होगा। इसके लिए आवेदन 7 अक्तूबर 2021 से लिए जाएंगे। पंजीकरण की आखिरी तारीख 25 अक्तूबर 2021 है। इस संबंध में बेसिक शिक्षा विभाग के विशेष सचिव R.V. Singh ने सोमवार को शासनादेश जारी कर दिया है। इसका रिजल्ट 28 दिसम्बर 2021 को जारी होगा।
टीईटी 2021 के लिए विज्ञापन 4 अक्तूबर
2021 को निकाला जाएगा और आवेदन शुल्क
26 अक्तूबर 2021
तक लिए
जा सकेंगे। परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली में 10.00
से 12.30
बजे तक
प्राथमिक स्तर और 2.30 से 5.00 बजे तक
दूसरी पाली में जूनियर स्तर की परीक्षा होगी। इस वर्ष अभ्यर्थी वर्ष की शुरुआत से
ही TET की प्रतीक्षा कर रहे हैं
क्योंकि पिछले वर्ष यह परीक्षा नहीं हुई थी। चूंकि विधानसभा चुनाव होने के कारण
इससे पहले एक भर्ती प्रस्तावित है लिहाजा लम्बे समय से अभ्यर्थी इसकी मांग कर रहे
थे। टीईटी 2019 में 16. 56 लाख अभ्यर्थियों ने पंजीकरण
करवाया था।
खास
तारीखें UPTET 2021 से जुड़ी:
- परीक्षा केन्द्रों का निर्धारण होगा 2 नवम्बर 2021 तक।
- प्रवेश पत्र वेबसाइट पर अपलोड होंगे 17 नवम्बर 2021 को।
- प्रश्नपत्र व ओएमआर शीट जिला मुख्यालय भेजी जाएंगी 25 नवम्बर 2021 को।
- परीक्षा होगी 28 नवम्बर 2021 को।
- उत्तर माला जारी होगी 02 दिसम्बर 2021को।
- ऑनलाइन आपत्ति प्राप्त करने की आखिरी तारीख 06 दिसम्बर 2021।
- विषय विशेषज्ञ आपत्तियों का निराकरण करेंगे 22 दिसम्बर 2021 तक।
- संशोधित उत्तरमाला जारी होगी 24 दिसम्बर 2021 को।
- परीक्षाफल घोषित होगा 28 दिसम्बर 2021 को।

No comments:
Post a Comment