Latest News

Tuesday, September 28, 2021

मुख्यमंत्री आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को बांटेंगे स्मार्टफोन और इंफेंटोमीटर

सीएम योगी आदित्यनाथ मंगलवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को स्मार्टफोन व इन्फेन्टोमीटर वितरित करेंगे। कार्यक्रम में लखनऊ व उन्नाव की 30 कार्यकर्त्रियों को फोन व इन्फेन्टोमीटर दिए जाएंगे। नवजात बच्चों की वृद्धि नापने के लिए आंगनबाड़ी केंद्र को नवजात वृद्धि निगरानी यंत्र (इंफेंटोमीटर) दिया जा रहा है।

 



उत्तर प्रदेश के 1,23,000 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को स्मार्टफोन वितरण किया जाना है।  स्मार्ट फोन से लैस होने के बाद बच्चों के पुष्टाहार और देखभाल समेत आंगनबाड़ी से संचालित होने वाली योजनाओं को ज्यादा प्रभावी तरीके से लागू किया जा सकेगा। वहीं इस स्मार्टफोन के माध्यम से भ्रष्टाचार पर भी अंकुश लगेगा। बता दें उत्तर प्रदेश में इस समय 1.89 लाख आंगनबाड़ी केंद्र चल रहे हैं।

No comments:

Post a Comment