Latest News

Sunday, September 19, 2021

UP सरकार का नया आदेश, कम होते मरीजों को लेकर फिर दी गई छूट

उत्तर प्रदेश में कम होते कोरोना के मरीजो और रिकार्ड टीकाकरण को देखते हुए सीएम योगी ने कोविड 19 के प्रसार को रोकने के लिए जारी किए गए प्रतिबंधों में छूट देते हुए रविवार को नया आदेश पारित किया है| अब शादी समारोहों में 50 की जगह 100 लोग शामिल हो सकते हैं। हालांकि, नये आदेश में कहा गया है कि आयोजन में कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना जरूरी है।




नये आदेश के अनुसार आयोजन स्थल पर सैनिटाइजर जरूर रखा जाए साथ ही दो गज की दूरी का भी पालन किया जाए। बता दें कि इसके पहले जारी किए गए आदेशों में दुकानों व रेस्टोरेंट के रात 11 बजे तक खुलने की अनुमति दी गई थी। इसके साथ ही कहा गया है कि स्थानीय प्रशासन कोरोना प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करवाए।


प्रदेश में एक दिन में हुआ पांच लाख से ज्यादा का टीकाकरण

उत्तर प्रदेश में टीकाकरण का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। शनिवार को पुरे प्रदेश में 586723 लोगों का टीकाकरण हुआ है। इस तरह अब तक प्रदेश में 9 करोड़ 41 लाख 28 हजार से ज्यादा लोगों का टीकाकरण हो चुका है। इसमें सात करोड़ 74 लाख 94 हजार को पहली और एक करोड़ 66 लाख 34 हजार को दूसरी डोज दी जा चुकी है।


ये भी पढ़ें...

यूपी सरकार की दशहरा को लेकर नई गाइडलाइन जारी, अनुमति लेकर ही स्थापित की जा सकेंगी मूर्तियां, दुर्गा पंडाल और रामलीला मंच भी सजेगा

बाराबंकी खबर: विसर्जन के लिए गए पांच लोग नदी में डूबे, पुलिस गोताखोरों की मदद से तलाश में जुटी


No comments:

Post a Comment