Latest News

Sunday, September 19, 2021

UP Election 2022: संजय सिंह ने किया बड़ा दावा, ओमप्रकाश राजभर, चंद्रशेखर रावण से मिलने के बाद

Prayagraj Omprakash Rajbhar in UP Politics: यूपी  (Uttar Pradesh) में आगामी विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election) को देखते हुए सियासी दलों की उठा-पटक जारी है. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज (Prayagraj) में पूर्व मंत्री ओपी राजभर (Omprakash Rajbhar) ने आज मुकेश साहनी, चंद्रशेखर रावण (Chandrashekhar Ravan) और आप पार्टी के नेता संजय सिंह (Sanjay Singh) से मुलाकात की है. बैठक में ओपी राजभर ने बाकी तीन नेताओं की पार्टियों को भागीदारी मोर्चा में शामिल होने का न्योता दिया है. शहर के एक होटल में इन चारों नेताओं की मुलाकात हुई है. 

 



संजय सिंह का सीधा इनकार 


ओपी राजभर ने मुकेश साहनी, चंद्रशेखर रावण और आप के नेता संजय सिंह को अपने और असदुद्दीन ओवैसी के साथ आने का न्योता दिया है. सूत्रों का दावा है कि, संजय सिंह की आम आदमी पार्टी ने फिलहाल भागीदारी मोर्चा में शामिल होने से इनकार कर दिया है. 


चंद्रशेखर रावण भागीदारी मोर्चा में होंगे शामिल 


बिहार के मंत्री और वीआईपी पार्टी के अध्यक्ष मुकेश साहनी ने कहा पार्टी की यूपी इकाई से बातचीत के बाद ही कोई फैसला लिया जाएगा. कुछ दिन और इंतजार करने के बाद ही इस बारे में कोई फैसला लिया जा सकता है. इस बीच ओमप्रकाश राजभर का दावा है कि आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर रावण ने भागीदारी मोर्चा में शामिल होने के लिए हामी भर दी है.  जल्द ही चंद्रशेखर रावण औपचारिक तौर पर भागीदारी मोर्चा में शामिल होंगे. रावण के आने के बाद भागीदारी मोर्चा में शामिल होने वाली पार्टियों की संख्या बढ़कर 11 हो जाएगी. 

 

सीएम नीतीश कुमार भी देंगे न्योता 


ओमप्रकाश राजभर का ये भी दावा है कि बिहार के सीएम नीतीश कुमार को भी भागीदारी मोर्चा में शामिल होने का न्योता दिया जाएग. ये न्योता बिहार के मंत्री और वीआईपी पार्टी के अध्यक्ष मुकेश साहनी के जरिए दिया जाएगा. राजभर का दावा है कि, आने वाले दिनों में मुकेश साहनी भी भागीदारी मोर्चा में शामिल होंगे. मोर्चे में पार्टियों और नेताओं की संख्या बढ़ाने को लेकर 21 सितंबर को लखनऊ में अहम फैसला होगा. 21 सितंबर को लखनऊ में ओमप्रकाश राजभर और असदुद्दीन ओवैसी के बीच बातचीत होगी जिसमें चंद्रशेखर रावण भी शामिल हो सकते हैं.  


No comments:

Post a Comment