Latest News

Sunday, September 19, 2021

पूर्व केन्द्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो का यू टर्न, बीजेपी छोड़ राजनीती से सन्यास फिर टीएमसी के साथ

मोदी मंत्रिमंडल से हटाये जाने के बाद राजनीती से ही सन्यास लेने की घोषणा करने वाले बंगाल के आसनसोल से सांसद बाबुल सुप्रियो शनिवार को टीएमसी का दमन थम लिया.




मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी की मौजुदगी में उन्होंने टीएमसी की सदस्या ग्रहण की | पार्टी बदलने के बाद बाबुल सुप्रियो ने कहा कि वह आसनसोल से सांसद पद से भी इस्तीफा दे देंगे| 


सोमवार को बाबुल सुप्रियो ममता बनर्जी से मुलाकात करेंगे उन्होंने यह भी कहा कि टीएमसी में शामिल होकर खुश हूँ  और मेरा राजनीती छोड़ने का फैसला गलत और भावनात्मक था| 


मोदी मंत्रीमंडल से हटाये जाने से थे नाराज 


खबर है कि टीएमसी की महिला नेता अर्पिता घोष द्वारा हाल ही में राज्यसभा सदस्य के पद से इस्तीफे के चलते खली हुई सीट से पार्टी बाबुल सुप्रियो को संसद भेज सकती है| पिछले दिनों हुए कैबिनेट विस्तार में मोदी मंत्रिमंडल से हटाये जाने के बाद से ही बाबुल सुप्रियो नाराज चाल रहे थे|

No comments:

Post a Comment