Latest News

Wednesday, September 22, 2021

IPL में हुयी कोरोना की एंट्री, इस टीम कोलगा बड़ा झटका

इस साल आईपीएल भारत में आयोजित किया गया था, परन्तु कोरोना वायरस के चलते आईपीएल को मई में ही रोक दिया गया. इसके पश्चात् आईपीएल को फिर से सितम्बर की 19 तारीख को यूएई में शुरू किया गया था. लेकिन शुरू होने के तीन ही दिन के बाद फिर से आईपीएल में कोरोना का एक मामला सामने आ गया है.




ये खिलाड़ी हुआ संक्रमित

टी नटराजन जो सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज है वह आईपीएल के फिर से शुरू होने के बाद कोरोना वायरस की चपेट में आए पहले खिलाड़ी है. आज दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद का मुकाबला है, लेकिन टीम में कोरोना की एंट्री होने से इस मैच पसाथ ही खिलाडियों पर खतरा मंडरा रहा है.

कई सदस्य हुए क्वारंटाइन 

टी नटराजन के कोरोना से संक्रमित होने के बाद कई और सदस्यों और खिलाड़ीयों को क्वारंटाइन किया गया है. उनमें विजय शंकर, फीजियो श्याम सुंदर, टीम मैनेजर विजय कुमार, , डॉक्टर अंजना वन्नन, नेट गेंदबाज पीए गणेशन, मैनेजर तुषार खेडकर, शामिल हैं.

No comments:

Post a Comment