Latest News

Wednesday, September 22, 2021

बसपा सुप्रीमो मायावती ने 2022 चुनाव के लिए तय किये प्रत्याशी

 बसपा सुप्रीमो मायावती ने 2022 के चुनावी रण के लिए मोहरे सजाने शुरू कर दिए हैं। सेक्टर प्रभारियों द्वारा मिले पैनल के आधार पर 2022 चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामो को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बसपा सुप्रीमो मायावती के द्वारा जिन नामों पर मुहर लगा दी है उनकी घोषणा जिलों में करने की जिम्मेदारी सेक्टर प्रभारियों और जिलाध्यक्षों को सौंप दी गई है।




कोई भी चुनाव हो बसपा उम्मीदवार सबसे पहले घोषित करती है। मायावती का मानना है कि उम्मीदवारो को इससे चुनावी तैयारी करने का पूरा मौका मिलता है। मायावती ने सेक्टर प्रभारियों से उम्मीदवारों के नामों का पैनल मांगा था। इसके आधार पर नामों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। सरोजनीनगर (लखनऊ) और लखनऊ उत्तर से उम्मीदवारों के नाम तय कर दिए गए हैं।जिसकी घोषणा लखनऊ में सम्मेलन के दौरान किया जा चुका है। सेक्टर प्रभारियों को प्रदेश के अन्य जिलों के उम्मीदवारों की सूची सौंप दी गई है और जिम्मेदारी दी गई है कि वे सम्मेलन करके नाम घोषित कर दें।


दागियों की नहीं गलेगी दाल


बसपा सुप्रीमो ने यह साफ कर दिया है कि इस बार दागियों और अपराधियों को टिकट नहीं मिलेगी। मऊ से मुख्तार अंसारी का टिकट काट कर बसपा प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर को उम्मीदवार बनाया गया है। हालांकि पैनल के आधार पर उम्मीदवारों के नाम घोषित किए जा रहे हैं, यदि अगर धोखे से कोई दागी उम्मीदवार घोषित हो गया तो उसका टिकट चुनाव से ठीक पहले काट कर दूसरे को दे दिया जाएगा।

No comments:

Post a Comment