Latest News

Tuesday, September 21, 2021

CM योगी आदित्यनाथ पूर्वांचल दौरे पर। पिछली सरकारों पे साधा निशाना

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिन के पूर्वांचल दौरे पर है, उन्होंने पूर्व की सरकारों को जातिवादी, वंशवादी, स्वार्थी और परिवारवादी बताते हुए कहा कि यहां माफिया के द्वारा लोगों की जमीनें कब्जा किया गया है। पिछले साढ़े चार वर्षों में प्रदेश सरकार ने गुंडों के हौसलो को पस्त कर दिए हैं। अवैध निर्माण कार्यो पर बुलडोज़र चला दिए गए। बसपा में बहनजी के हाथी का पेट इतना बड़ा था कि वह उसे भरने में ही लगी रहीं और सपा सरकार में गरीबों का राशन लूटा गया। पिछली सरकारों ने उत्तर प्रदेश को आर्थिक रूप से कमजोर करने के साथ साथ दंगाग्रस्त प्रदेश भी बना दिया। भाजपा सरकार ने हर क्षेत्र में विकास कार्य किया है और छेड़खानी, दंगा-फसाद जैसी घटनाओं पर रोक लगाकर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाया है।




सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गाजीपुर और जौनपुर में जनसभाओं को संबोधित किया। उन्होंने 195 करोड़ रुपये गाजीपुर में और जौनपुर में 250 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया। बनारस से गाजीपुर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने सैदपुर नगर स्थित टाउन नेशनल इंटर कालेज में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज विकास योजनाओ का लाभ बिना भेदभाव के वास्तविक पात्रों तक पहुंच रहा है। मुख्तार अंसारी का नाम लिए बिना उन्होंने कहा कि माफिया जमीन पर कब्जा कर हवेली बना लेते थे। वहीं भाजपा सरकार में जमीन कब्जा करने की हिम्मत किसी में नहीं है। वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन का निर्माण अंतिम चरण में पहुच गया है। सीएम ने पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का अगले माह प्रधानमंत्री के हाथों उद्घाटन कराने का भरोसा भी जताया।


इसके बाद मुख्यमंत्री जौनपुर पहुंचे और मुंगराबादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र के सार्वजनिक इंटर कालेज में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि इस वर्ष दुर्गापूजा व रामलीला का मंचन कोरोना प्रोटकाल को ध्यान में रखते हुए किया जाएगा। वही सपा के समय न दुर्गापूजा ढंग से होती थी, और न रामलीला। पिछली सरकारों के समय मूर्ति विसर्जन के दौरान हिंसा आम बात थी, लेकिन आज ऐसा नहीं है। पिछली सरकारों ने विशेष जाति के लिए काम किया था और नौकरी का विज्ञापन अख़बार आदि में निकलते ही वसूली शुरू हो जाती थी।


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले प्रदेश की पहचान बिजली न रहने पर बहन-बेटियों के इज्जत लूटने, अंधेरा, टूटी सड़कों और त्योहार से पहले सांप्रदायिक दंगों से होती थी। डेंगू, बाढ़ आदि जैसी आपदा में सैफई का एक परिवार नाच-गाना करके खुशियां मनाता था। परुन्तु, आज सरकार हर तरफ देख रही है। उमानाथ सिंह राजकीय मेडिकल कालेज जनपद ही नहीं बल्कि पूर्वांचल के लोगों को विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराएगा।

No comments:

Post a Comment