संजय गर्ग जो समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सहारनपुर सदर विधायक है उन्होंने वाराणसी के पराड़कर भवन में एक सभा में कहा कि प्रदेश सरकार ने बिजली के खून चूषक यंत्र लगाए हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार पर छोटे व्यापारियों की दयनीय हालात एवं महंगाई को लेकर जमकर निशाना साधा।
उन्होंने कहा कि जिनका बिजली बिल एक महीने में 500 रुपए आता था, अब वह 3500 से 5000 रुपए आ रहा हैं। कोरोना की पहली लहर में जब लॉकडाउन लगा था तो कई महीनों तक दुकानों का ताला नहीं खुला पर उसके बावजूद भी मीटर में यूनिट बढती रही। उनका कहना है की बेरोजगारी ने 40 साल पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं, जिसके कारणवश प्रदेश के बेरोजगार नौजवान मजबूरन अपराध करने के लिए मजबूर हो रहे हैं।
व्यापारियों को फ्री देंगे 300 यूनिट बिजली - सपा सरकार
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सपा की सरकार 2022 में व्यापारियों के सहयोग से बनने वाली है। और अब व्यापार और व्यापारी हित में ही फैसले लिए जाएंगे।
व्यापारी हित में लिए जाने वाले कुछ फैसले -
इसमें व्यापारी आयोग का गठन
2 लाख का निशुल्क व्यापारी मेडिकल बीमा योजना
300 यूनिट बिजली मुफ्त
सरल जीएसटी आदि जैसी सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।
पव्यापारियों पर ही लगाते है कालाबाजारी का आरो
उनका यह भी कहना कि देश और प्रदेश की नीतियों की नाकामी के कारण ही महंगाई आसमान छू रही है। लगातार पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों से परिवहन एवं माल ढुलाई महंगी हो गयी है। इससे दैनिक उपभोग की वस्तुओ के मूल्यों में उछाल आ गया है। इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा की ने कहा कि महंगाई के सवाल पर सरकार उलटे व्यापारियों पर ही कालाबाजारी का आरोप लगाती है।

No comments:
Post a Comment