कानपुर
के समाजवादी पार्टी के विधायक इरफान सोलंकी की गुंडई फिर एक बार सामने आई है। इरफान
सोलंकी पर ट्रैफिक पुलिस के जवानों के साथ अभद्रता का आरोप लगा है। ट्रैफिक पुलिस
के जवानों की उन्होंने वर्दी उतरवाने की धमकी भी दी। घटना चकेरी के रामादेवी
ओवरब्रिज की है। पूरे मामले का वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है।
विडियो देखने के लिए यहाँ
क्लिक करें
मामला समाजवादी पार्टी के नेता अबु आजमी के स्वागत के दौरान निकाले जा रहे जुलूस का है। विधायक इरफान सोलंकी के साथ उनके सैकड़ों समर्थक कार और बाइक से अबु आजमी के स्वागत को पहुंचे थे। आरोप है कि इसी दौरान ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन और बिना हैलमेट वाले बाइक सवारों की तस्वीरें ट्रैफिक पुलिस के जवानों ने खींचीं। जुलूस में शामिल बाइकों की फोटो लेने पर समाजवादी पार्टी के विधायक का पारा चढ़ गया। वह ट्रैफिक पुलिस के जवानों से भिड़ गए। ट्रैफिक जवानों ने अपने मोबाइल भी दिखाए और तस्वीरें लेने से इनकार किया। इसके बाद भी समाजवादी पार्टी के विधायक ने जवानों को वर्दी उतरवाने और देख लेने की धमकी दी। समाजवादी पार्टी के विधायक ने कमिश्नर को वहीं से फोन लगाकर दोनों जवानों की शिकायत भी की। इस दौरान दोनों जवान विधायक से अभद्रता नहीं करने की गुहार लगाते रहे।

No comments:
Post a Comment