Latest News

Saturday, September 18, 2021

प्रयागराज में पाकिस्तान से ट्रेनिंग लेने वाले ओसामा के चाचा हुमैद-उर-रहमान ने किया सरेंडर, यूपी रवाना हुई दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल


उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल सेल के हत्थे चढ़े छह संदिग्ध आतंकियों में से पाकिस्तान प्रशिक्षित जिस संदिग्ध ओसामा के चाचा हुमैद-उर-रहमान की तलाश में दिल्ली पुलिस व उत्तर प्रदेश एटीएस की टीमें छापेमारी कर रही थीं
, उस हुमैद-उर-रहमान ने शुक्रवार रात प्रयागराज के करेली थाने में सरेंडर कर दिया है। उत्तर प्रदेश पुलिस ने इस बात की जानकारी जैसे ही स्पेशल सेल को दी तो यहां से तत्काल एक टीम को रवाना कर दिया गया है।  

 

महत्वपूर्ण सदस्य है हुमैद-उर-रहमान

संदिग्ध आतंकी ओसामा का चाचा हुमैद इस मॉड्यूल का बेहद महत्वपूर्ण सदस्य बताया जा रहा है। हुमैद-उर-रहमान को भी संदिग्धों से जुड़े कई काम सौंपे गए थे। हुमैद-उर-रहमान पर गिरफ्तार जीशान को उकसा कर पाकिस्तान में प्रशिक्षण के लिए भेजने का भी आरोप है। हुमैद-उर-रहमान प्रयागराज का ही रहने वाला है। इस मॉड्यूल का खुलासा होने के बाद से ही वह फरार चल रहा था।

आईईडी मुहैया कराने का भी है आरोप

पुरे मामले की जांच में जुटी स्पेशल सेल को हुमैद-उर-रहमान की इसलिए भी तलाश है कि उसपर इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) मुहैया कराने की जिम्मेदारी सौंपे जाने का खुलासा हुआ है। दरअसल अबतक की जांच में यह बात सामने आ रही है कि आईएसआई व डी कंपनी के गठजोड़ के एक कॉमन लिंक ने भारत के कई प्रदेशों और शहरों में सीरियल ब्लास्ट के लिए आईईडी पहुंचाने का जिम्मा हुमैद-उर-रहमान को दिया था। 

No comments:

Post a Comment