Latest News

Friday, September 17, 2021

चंदौली: ग्रान्डर से गला कटने से युवक की मौत काम करते समय हुआ हादसा..... मचा कोहराम


चंदौली
, पूर्वांचल खबर न्यूज।।

कमालपुर कस्बा निवासी ब्यवसायी बालमुकुंद रस्तोगी उम्र 44 वर्ष शुक्रवार के दिन 11 बजे के करीब अपने जनरल स्टोर व इलेक्ट्रॉनिक दुकान में इलेक्ट्रिक ग्रान्डर से छड़ काट रहा था तभी अचानक ग्राण्डर हाथ से छूट कर मुँह व गले को रेतते हुए जमीन पर गिर गया साथ साथ बाल मुकुंद भी जमीन पर लहूलुहान हो कर गिर गया ।



आस पास के दुकानदारों ने आनन फानन में बालमुकुंद रस्तोगी को निजी चिकित्सालय ले गए जहाँ डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया ब्यापारी की मृत्यु की खबर मिलते ही सभी ब्यापारी अपनी दुकानें बंद कर शोक संवेदना करने बालमुकुंद के घर पहुँच गए सूचना मिलते ही मौके पर पूर्व विधायक मनोजकुमार सिंह डब्लू पहुचे परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने के लिए कहा इस पर मौके पर पूर्व विधायक मनोजकुमार सिंह ने धिना एस ओ को बुलाकर पोस्टमाटर्म कराने को कहा पुलिस ने शव को पंचनामा कर जिला चिकित्सालय भेज दिया।

No comments:

Post a Comment