कृषि
कानूनों के विरोध में आंदोलन की धुरी बने भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश
टिकैत ने केंद्र की बीजेपी सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। राकेश टिकैत ने कहा कि
लोकतांत्रिक व्यवस्था को संचालित करने के लिए बना चुनाव आयोग केंद्र की बीजेपी
सरकार के कब्जे में है।
दूसरी संवैधानिक संस्थाओं में भी केंद्र की बीजेपी सरकार की दखलअंदाजी है। कोई संस्था स्वतंत्र रूप से काम नहीं कर पा रही है। इसीलिए विधानसभा चुनाव में उसी तरह से धांधली होगी, जिस तरह से जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में धांधली सामने आई थी। राकेश टिकैत ने खुद को आंदोलनकारी बताया है। साथ ही चुनाव न लड़ने का एलान किया है।
राकेश टिकैत दो दिनों से शाहजहांपुर और पीलीभीत के क्षेत्रों में
किसानों के बीच हैं।
ये भी पढ़ें...
- पूर्व केन्द्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो का यू टर्न, बीजेपी छोड़ राजनीती से सन्यास फिर टीएमसी के साथ
- अखिलेश यादव का योगी सरकार पर कड़ा प्रहार, बीजेपी करती है किसका विकास और देती है किसका साथ

No comments:
Post a Comment