Latest News

Sunday, September 19, 2021

अखिलेश यादव का योगी सरकार पर कड़ा प्रहार, बीजेपी करती है किसका विकास और देती है किसका साथ

 उत्तर प्रदेश सरकार के साढे चार साल पूरे होने पर एक ओर जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी उपलब्धियां गिनाईं तो वहीं दूसरी ओर सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर हमला बोलते हुए अखिलेश यादव ने ट्वीट कर लिखा है कि चौवन गुज़रे, छह महीने बचे इस दंभी सरकार के किसान, ग़रीब, महिला व युवा पर अत्याचार के बेरोज़गारी, महंगाई, नफ़रत व ठप्प कारोबार के बहकावे, फुसलावेवाली, जुमलेबाज़ सरकार के नहीं चाहिए ऐसी सरकार, जिसका सच है: ठगका साथ, ठगका विकास, ठगका विश्वास, ठगका प्रयास। 



चौवन गुज़रे, छह महीने बचे इस दंभी सरकार के किसान, ग़रीब, महिला व युवा पर अत्याचार के बेरोज़गारी, महंगाई, नफ़रत व ठप्प कारोबार के बहकावे, फुसलावेवाली, जुमलेबाज़ सरकार के
नहीं चाहिए ऐसी बीजेपी सरकार, जिसका सच है:
ठगका साथ, ठगका विकास, ठगका विश्वास, ठगका प्रयास#झूठ_का_फूल
Akhilesh Yadav Twitt

जनता कई तरह की समस्याओं से त्रस्त है भाजपा राज में

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि बीजेपी राज में यूपी की जनता कोरोना महामारी, श्रमिक पलायन और बढ़ती बेरोजगारी का बुरी तरह शिकार रही है। मंहगाई, बिजली संकट और चिकित्सा क्षेत्र की बदहाली से लोग त्रस्त हैं। जनमानस को इन परेशानियों से रोजाना जूझना पड़ रहा है, लेकिन बीजेपी सरकार को इसकी कतई चिंता नहीं है। बीजेपी झूठे वादों से भ्रमित करती है और साजिशन जनहित से इतर मुद्दों को हवा देती है।

 

No comments:

Post a Comment