गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए गए पांच लोग कल्याणी नदी में डूब गए। इन लोगो के डूबने की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस भी गोताखोरों के साथ मौके पर पहुच कर गोताखोरों की मदद से पांचों की तलाश में जुट गई है लेकिन अभी तक इनके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी हैं।
कल्याणी
नदी में पानी का बहाव तेज होने के कारण इनकी तलाश में भी दिक्कत हो रही है। मसौली
थाना क्षेत्र के सहादत गंज कस्बा के रहने वाले नारायणधर पांडेय, हरिश्चन्द्र,
नीलेश पटवा, मुन्नी पटवा पत्नी मदन, धर्मेंद्र कश्यप व सूरज पटवा शामिल हैं।
इस
घटना के बाद पूरे इलाके में गम का माहौल व्याप्त हो गया है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम
गोताखोरों की मदद से सभी की तलाश करवा रही है लेकिन अभी तक किसी के बारे में कोई
जानकारी नहीं मिल सकी।
ये भी
पढ़ें...

No comments:
Post a Comment