Latest News

Saturday, September 11, 2021

यूपी डीजीपी मुकुल गोयल ने दिए निर्देश, रात्रि गश्त और फुट पेट्रोलिंग बढ़ाएं

 यूपी डीजीपी मुकुल गोयल ने थाना व चौकी क्षेत्र के प्रमुख चौराहों, बाजारों, शापिंग मॉल, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन व पार्क के आसपास हर दिन पैदल गश्त (फुट पेट्रोलिंग) अनिवार्य रूप से किए जाने के निर्देश दिए हैं। डीजीपी मुकुल गोयल ने कहा है कि जिलों में शहरों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में रात्रि गश्त व चेकिंग के लिए प्रत्येक दिन रोस्टरवार एक क्षेत्राधिकारी की ड्यूटी लगाई जाए और अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा इसका पर्यवेक्षण किया जाए।




कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा 20 सितंबर से शुरू होगी, 12 हजार किमी का रास्ता तय होगा, सरकार को इस तरह घेरेगी पार्टी


शुक्रवार को डीजीपी मुकुल गोयल ने इस संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किया। डीजीपी मुकुल गोयल ने कहा है कि जिले के शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में रात्रि गश्त व चेकिंग के लिए प्रत्येक दिन रोस्टरवार एक क्षेत्राधिकारी की ड्यूटी लगाई जाए और अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा इसका पर्यवेक्षण किया जाए। पुलिस कप्तान समय-समय पर स्वयं भ्रमणशील रहकर रात्रि गश्त पार्टियों की रैंडम चेकिंग करें। उन्होंने राजपत्रित पुलिस अधिकारियों व थाना प्रभारियों को अपने क्षेत्र में प्रतिदिन शाम को भीड़-भाड़ वाले कस्बों या बाजारों में फुट पेट्रोलिंग करने के निर्देश दिए हैं।


प्रभावी गश्त कराएं हॉटस्पॉट की मैपिंग कर  


डीजीपी मुकुल गोयल ने कहा है कि बालिकाओं के स्कूल-कॉलेजों एवं विभिन्न शिक्षण संस्थाओंके खुलने व बंद होने के समय प्रभावी पैदल गश्त करते हुए संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की जाए। साथ ही महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा को देखते हुए प्रदेश में सक्रिय पिंक मोबाइल वाहन और यूपी 112 के वाहनों का समुचित प्रयोग कर सघन एवं प्रभावी पेट्रालिंग कराई जाए। डीजीपी मुकुल गोयल ने पैदल गश्त के दौरान सभी अधिकारियों व पुलिस कर्मियों को जनसंवाद करने और क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों से मोबाइल नंबरों का आदान-प्रदान करने का निर्देश भी दिया है।

No comments:

Post a Comment