Latest News

Saturday, September 11, 2021

गाजियाबाद: गहरे नाले में गिरकर 3 वर्षीय मासूम बच्चे की हुई मौत, इलाके में पसरा सन्नाटा

गाजियाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र स्थित एक 10 फुट गहरी नाली पैर फिसलने से 3 वर्षीय मासूम बच्चे की मौत हो गई। मासूम अपने पड़ोस के दोस्त के साथ देर रात 10 बजे दुकान पर सामान लेने जा रहा था। अचानक ही मासूम का पैर फिसला और वह गहरी नाली में गिर गया। जिसके बाद नगर पालिका और स्थानीय पुलिस को सूचित किया गया। करीब 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मासूम को नाले से बाहर निकालकर अस्पताल ले जाया गया। वहा डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह खबर सुनने के बाद से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।




हाथरस के रहने वाले महेश नामक व्यक्ति का परिवार पिछले कई सालो से इंदिरा विहार कॉलोनी ( खोड़ा थाना क्षेत्र) में रह रहा है। शुक्रवार रात करीब 10 बजे उनका 3 वर्षीय बेटा मोहित पड़ोस में रहने वाले दोस्त 4 वर्षीय रितिक के साथ दुकान पर सामान लेने जा रहा था।


घर से 100 मीटर की दूरी पर गज्जी भाटी गेट के पास मोहित का पैर फिसल गया। जिसके बाद वह 10 फुट गहरी नाली में गिर गया। जैसे ही मोहित नाली में गिरा तो रितिक ने मोहित को बचाने के लिए आसपास के लोगों को बुलाया। लेकिन किसी भी व्यक्ति का ध्यान उस बच्चे की ओर नहीं गया, जिसके बाद उसने इस घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी रितिक के परिजनों ने मोहित के परिजनों को बताया तो पुलिस एवं नगरपालिका को सूचित करते हुए मोहित के परिजन समेत सभी लोग मौके पर पहुंचे और बच्चे की खोज शुरू की गई। तक़रीबन 2 घंटे बाद बच्चे को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। परन्तु अस्पताल में चिकित्सकों ने मोहित को मृत घोषित कर दिया। यह ख़बर सुनने के बाद से पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है।

यूपी डीजीपी मुकुल गोयल ने दिए निर्देश, रात्रि गश्त और फुट पेट्रोलिंग बढ़ाएं

बच्चे को निकलने में लगे 2 घंटे


क्षेत्राधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह (द्वितीय) ने बताया कि रात के करीब 10 बजे पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि 3 वर्षीय मोहित नाम का एक मासूम बच्चा गज्जी भाटी गेट के पास गहरी नाली में गिर गया है। सूचना के आधार पर तत्काल प्रभाव से मौके पर पहुंचे नगर पालिका के कर्मचारियों एवं पुलिस की टीम ने बच्चे की तलाश शुरू की साथ ही NDRF की टीम को भी बुलाया गया। करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद बच्चे को गहरी नाली से निकालकर अस्पताल ले जाया गया। लेकिन वहा चिकित्सकों ने मोहित को मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार मोहित ज्यादा देर पानी के अंदर मौजूद रहा है इसलिए उसकी मौत हुई है।

No comments:

Post a Comment