Latest News

Saturday, September 11, 2021

सीएम योगी आदित्यनाथ की हरी झंडी का इंतजार, एक फोन पर मिलने लगेंगी ये दर्जनों सेवाएं

राज्य के तमाम जिलों में एक फोन पर दर्जनों सुविधाएं उपलब्ध होंगी। लोगों को मैकेनिक, ड्राइवर, प्लंबर, बढ़ई सहित तमाम लोगों को खोजना नहीं होगा। तय रेट पर यह सारी सुविधाएं लोगों को दिए जाने को लेकर महीनों से कवायद जारी थी। अब सब तैयार है। इंतजार है तो बस मुख्यमंत्री योगी की हरी झंडी का। फिर लोग आसानी से इन योजनाओं का लाभ उठा सकेंगे। हालांकि सेवायोजना कार्यालय लखनऊ सहित उत्तर प्रदेश के तमाम जिलों में सेवामित्र पोर्टल पर दर्जनभर से ज्यादा सुविधाएं दिखने लगी हैं।


प्रयागराज के याकूब शेख हज कमेटी के CEO बने, 2011 बैच के IRAS सेवा के हैं अधिकारी




उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश पर सेवायोजन विभाग ने सेवामित्र पोर्टल तैयार किया है। इस पर सेवा प्रदाताओं को पंजीकृत किया गया है। यह सिलसिला अभी जारी है। इन्हीं सेवा प्रदाताओं के जरिए तमाम लोगों की सेवाएं ली जानी हैं। इनमें इलेक्ट्रीशियन, प्लंबर, कुक, सफाई कर्मी, ड्राइवर, कंप्यूटर-कार और एसी मैकेनिक, ब्यूटीशियन, नर्स सहित तमाम अन्य सेवाएं शामिल हैं। रोजमर्रा की जरूरत की इन महत्वपूर्ण सेवाओं का लाभ जहां आम लोगों को होने लगेगा, वहीं हजारों लोगों को रोजगार भी मिल जाएगा। वो भी स्थानीय स्तर पर। हर काम की दरें भी पोर्टल पर पहले से ही प्रदर्शित होंगी।

No comments:

Post a Comment