वाराणसी में जंसा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को सुबह तेज रफ्तार बेकाबू वाहन की चपेट में आने के चलते बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मौके से बेकाबू वाहन भागने में कामयाब रहा। युवक की मौत से आक्रोश में आकर परिजनों ने चक्का जाम करने की कोशिश की। पुलिस ने मौके पे पहुच कर परिजनों को समझाबुझा कर शांत कराया।
खेवली गांव निवासी सोमारू विश्वकर्मा के 28 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार विश्वकर्मा फर्नीचर का काम करते थे। दीपक शुक्रवार की सुबह अपने बाइक से काम के चलते बेनीपुर जा रहा था। बिच रास्ते में जंसा की ओर से आ रही बेकाबू चार पहिया वाहन की चपेट में आ गया। मौके पर ही दीपक की मौत हो गई।
सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची। शव के साथ परिजनों ने सड़क जाम करने की कोशिश करी। उनका कहना है कि जब तक वह बेकाबू वाहन पकड़ा नहीं जाता तब तक वह शव पुलिस को नहीं सौंपेंगे। जगदीश काली रमन(सीओ बड़ागांव) ने ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक को एक पुत्र और एक पुत्री है। उनकी मां इंद्रावती देवी और पत्नी वंदना विश्वकर्मा का रो रोकर बुरा हाल है। दीपक तीन भाइयों में सबसे छोटे थे।

No comments:
Post a Comment