नीरज शेखर सिंह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सांसद ने यह दावा किया है कि 350 सीट जीत कर उत्तर प्रदेश में एक बार फिर बीजेपी की सरकार बनेगी। नीरज शेखर सिंह ने गुरुवार को अतरौलिया डाक बंगला परिसर (आजमगढ़ जिले) में पत्र-प्रतिनिधियों से वार्ता करते समय यह विश्वास जताया है।
उनका कहना है कि भाजपा ने जो विकास किया है, वह अद्भुत है। चार साल के दौरान प्रदेश में न तो एक भी दंगा हुआ है और न ही प्रदेश का माहौल बिगड़ा है। देश के कई औद्योगिक घराने आज प्रदेश में पूंजी निवेश करने के लिए तैयार हैं।
नीरज शेखर सिंह ने कहा कि राज्य में इस समय कानून का राज है। विपक्षि दलों के पास कोई मुद्दा ही नहीं बचा है, जिसको लेकर वह चुनावी मैदान में उतरें। उन्होंने किसान आंदोलन पर कहा कि किसान पहले भी भाजपा के साथ थे और आज भी हैं। राजनीतिक दल कुछ संस्थाओं के माध्यम से किसानों को भड़काने के लिए काम कर रहे हैं, लेकिन वह अपने इरादो में कामयाब नहीं होंगे। अब तक प्रदेश सरकार ने सबसे ज्यादा गन्ना किसानों के बकाए का भुगतान किया है।

No comments:
Post a Comment