Latest News

Friday, September 17, 2021

अखिलेश यादव ने बीजेपी पर कसा तंज, EVM और DM से सावधान रहने की अपील की

UP Assembly Election 2022: सपा (Samajwadi Party) के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा है कि उत्तर प्रदेश का चुनाव देश का सबसे बड़ा चुनाव है. अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं को ईवीएम (EVM) और डीएम (DM) से अलर्ट रहने की अपील की. अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि बिहार में EVM और DM ने बेईमानी की और बंगाल में सही जवाब मिला.




इससे पहले सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं से कहा था कि अबकी बार बूथों पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की बुरी नजर लगी है और ऐसे में लोकतंत्र को बचाने के लिए समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं की अग्निपरीक्षा का समय है. अखिलेश यादव ने  कहा, 'समाजवादी पार्टी ने अपने कार्यकर्ताओं से कहा है कि वे बिना समय गंवाए अपने अपने क्षेत्रों में पूरी मुस्तैदी से जुट जाएं, इस कार्य में कोई कोताही न हो, बूथ पर तनिक भी चूक नहीं होनी चाहिए और कार्यकर्ता यह न भूलें कि उन्हें ऐसा अवसर दोबारा मिलने वाला नहीं है.'


अखिलेश - अबकी बार बूथों पर बीजेपी की बुरी नजर


पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा, ''लोकतंत्र के इस उत्सव (2022 के विधानसभा चुनाव) की पवित्रता को बचाने के कार्य में जहां सभी कार्यकर्ताओं को पूरी निष्ठा से लगना होगा, वहीं भारतीय जनता पार्टी के अलोकतांत्रिक इरादों से पूरी तरह सतर्क भी रहना होगा.'' अखिलेश यादव ने कहा, ''अबकी बार बूथों पर भारतीय जनता पार्टी की बुरी नजर लगी है और ऐसे में लोकतंत्र को बचाने के लिए समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं की अग्निपरीक्षा का समय है.'' अखिलेश यादव ने कहा कि सपा इस संबंध में पुख्ता रणनीति बना रही है ताकि बीजेपी जनता को धोखा न दे सके.


अखिलेश ने कहा, ''बीजेपी के झूठे प्रचार में विज्ञापनों की स्थिति इतनी डरावनी है कि समाजवादी सरकार के विकास के कामों को तो बीजेपी अपने कामों में गिनाती ही रही है, पर आश्चर्य तो यह है कि पश्चिम बंगाल के फ्लाईओवर को भी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के चित्र के साथ प्रदर्शित किया जा रहा है. जहां भी अच्छा काम हुआ है, बीजेपी को उसे अपना बताने में कोई संकोच नहीं है.''

No comments:

Post a Comment