Latest News

Saturday, September 11, 2021

प्रयागराज के याकूब शेख हज कमेटी के CEO बने, 2011 बैच के IRAS सेवा के हैं अधिकारी

भारतीय प्रशासनिक सेवा 2011 बैच के अधिकारी याकूब शेख को नई जिम्मेदारी मिली है। अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय की ओर से जारी आदेश के मुताबिक याकूब शेख हज कमेटी ऑफ इंडिया का नया सीईओ बनाया गया है। मूलत: प्रयागराज के रहने वाले याकूब इससे पहले लंबे समय तक भारतीय रेल सेवा से जुड़े रहे। वर्तमान समय तक वह उप वित्त सलाहकार के पद पर कार्यरत थे।  नई नियुक्ति के बाद अब जल्द ही वह मुंबई स्थित हज कार्यालय से जुड़ेंगे।




प्रयागराज के उग्रसेनपुर निवासी याकूब शेख शुरू से ही पढ़ाई लिखाई में अव्वल रहे। जिला पंचायत इंटर मीडिएड कॉलेज से उन्होंने 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की। इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से 2004 में ग्रेजुएशन और 2006 में राजनीति विज्ञान से पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली। जीएन झा छात्रावास के अंत:वासी रहते हुए उन्होंने इविवि से ही पीएचडी भी की।


मुस्लिमों ने मनाया आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत का जन्मदिन और काटा केक मेरठ में


प्रशासनिक सेवा जुड़ने का सपना लेकर याकूब शेख ने 2007 में दिल्ली का रुख किया। वहां जी जान से जुटकर तैयारी की। लगातार दो बार मुख्य परीक्षा में शामिल होने के बाद तीसरे अवसर (2011) में वह आई आर ए एस बने। इसके बाद भारतीय रेल सेवा में बिलासपुर (छत्तीसगढ़) में बतौर डीएफएम उन्हें पहली नियुक्ति मिली। दो भाइयों में छोटे याकूब लंबे संघर्ष को भी जिया है। विपरीत हालात में चुनौतियों को पारकर वह इस मुकाम तक पहुंचे हैं।

No comments:

Post a Comment