कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के रायबरेली पहुंचने पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने निशाना साधा। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि यूपी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन वर्ष 2019 में हुए लोकसभा चुनाव से काफी कमजोर रहेगा। क्योंकि कांग्रेस पार्टी के पास कार्यकर्ताओं की कमी है। सिर्फ फोटो खिंचवाने वाले ही नेता बचे हुए हैं कांग्रेस के पास। प्रियंका गाँधी की सक्रियता के बावजूद भी कांग्रेस यूपी में खात्मे की तरफ बढ़ रही है। वही सपा का भी ज्यादा अच्छा हाल नहीं है। सपा चुनाव को लेकर बूथ का तो गठन कर रही है, लेकिन उसे यूथ नहीं मिलेंगे।
केशव प्रसाद मौर्य ने सर्किट हाउस में रविवार को स्थानीय संवाददाताओं से हुई बातचीत में कहा कि प्रियंका गांधी भले ही प्रदेश की सभी 403 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतार दें, लेकिन उसका कहीं भी खाता नहीं खुलेगा। उपमुख्यमंत्री ने इस दौरान सपा प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा बूथ पर यूथ नारा दिए जाने पर तंज भी कसा। कहा कि वह भाजपा के बूथ विजय अभियान की नकल कर रहे हैं। लेकिन उन्हें यह पता नहीं कि नकल तो की जा सकती है लेकिन नकल करके बराबरी नहीं हो सकती।
बूथों पर यूथ नहीं मिलेंगे अखिलेश को।
समाजवादी पार्टी को सिर्फ गुंडे, माफिया एवं भय का वातावरण पैदा करने वाले अपराधियों का ही साथ मिल सकता है। अखिलेश की सपा के पास भाजपा की तरह सच्चे समर्पित और कर्तव्यनिष्ठ कार्यकर्ता नहीं है। उसके पास भाजपा जैसे निष्ठावान कार्यकर्ताओं का अभाव है। समाजवादी पार्टी में सिर्फ शोषण व गुंडागर्दी करने वाले लोगों को ही बढ़ाया जाता है। वहीं भाजपा में कार्यकर्ताओं के लिए देश पहले, पार्टी दूसरे और खुद की पहचान तीसरे नंबर पर होती है। भाजपा के कार्यकर्ता त्याग व संघर्ष की भावना रखते हैं ,जो समाजवादी पार्टी व दूसरी पार्टियों में देखने को नहीं मिल रहा है।
जनता दरबार में सुनी लोगों की समस्याएं
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद सर्किट हाउस में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याओं को सुना। समस्याओं और शिकायतों को सुनने के बाद उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समाधान करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी, अवधेश चंद्र गुप्ता, सुबोध सिंह, वरुण केसरवानीपार्षद मनोज कुशवाहा आदि मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment