उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि 2022 में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। हमारे विकास कार्यों के आगे विपक्षी पार्टियां तिनके की तरह उड़ जाएंगी। ट्विटर से राजनीति करने वालों की उत्तर प्रदेश में नहीं चलेगी। कैबिनेट मंत्री रविवार को कालीन निर्यातक श्रीराम मौर्य के बड़े भाई लल्ला राम मौर्य के वार्षिक श्राद्ध कार्यक्रम में आए थे। परिवार वालों से संवेदना जताने के बाद वह पत्रकारों से रूबरू हुए। उन्होंने समाजवादी पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि लाल टोपी वाले पहले अपने परिवार के विवाद को संभाले फिर देश की राजनीति करें। उन्होंने कहा कि चाचा- भतीजा चाहे अलग-अलग ताल ठोके चाहे एक साथ मिलकर लड़े। उससे भाजपा पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। बहुजन समाज पार्टी की मुखिया कब किसको पार्टी में रखेंगी और कब किसको निकालेंगी यह कोई नहीं बता सकता। मुख्तार अंसारी को पार्टी से निकाले जाने के सवाल पर कहा कि भला सद्बुद्धि आई। प्रियंका गांधी के रायबरेली दौरे पर कहा कि चार साल घर में रहने वाले लोग चुनाव आने पर जनता के बीच पहुंच जाते हैं। वह सिर्फ ट्वीटर पर राजनीति कर रही हैं। ऐसे लोगों को सूबे की जनता समझती है। ओवैसी प्रदेश में सौहार्द बिगाड़ने का काम कर रहे हैं। भाजपा की सरकार जाति धर्म से से हटकर सभी वर्ग के विकास के लिए काम की। इस मौके पर अखिलेंद्र सिंह बघेल, नवीन मिश्रा आदि रहे।

No comments:
Post a Comment