Latest News

Sunday, September 12, 2021

BHU छात्र उतरे विरोध में:वाराणसी में डेंगू से हाहाकार मचा है और BHU में प्लेटलेट्स किट नहीं

वाराणसी के BHU स्थित सर सुंदरलाल अस्पताल में मेडिकल फ्रॉड, लापरवाहियों और वित्तीय गडबड़ियों के मसले पर छात्रों ने घोर आपत्ति जताई है। कहा कि यदि समस्याएं जल्द नहीं सुलझाई गईं तो वे बड़े आंदोलन भी होंगे। छात्रों ने कहा कि विश्वविद्यालय में सारे पदों पर, यहां तक कि कुलपति भी IMS के ही डॉक्टर हैं, उसके बावजूद अस्पताल की दुर्दशा हो रही है। यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है और यह महामना के मूल्यों के अनुरूप नहीं है।


वहीं दूसरी ओर समाजवादी पार्टी के कुछ नेताओं ने इसके विरोध में रविदास गेट से लेकर लंका तक भीख मांगा। नागरिकों व दुकानदारों से अपील किया कि आप लोग भीख दे, जिससे काशी हिंदू विश्वविद्यालय हॉस्पिटल की झोली भरी जा सके। इस दौरान 1160 रुपए भीख में आए, जो कि ट्रोमा सेंटर स्थित मालवीय जी के मूर्ति की दान पेटिका में डाल दि गए। समाजवादि पार्टी के लोगो ने कहा कि अब जल्द से जल्द कोविड-19 RT PCR जांच फिर से शुरू की जाए।




43 लाख की फिजूलखर्ची की जांच हो


सेंट्रल ऑफिस पहुंचकर कार्यवाहक कुलपति प्रो. वीके शुक्ल से कला और सामाजिक विज्ञान समेत कई संकायों के छात्र मिलकर अपना रोष प्रकट किया। कार्यवाहक कुलपति ज्ञापन देते हुए कहा कि डेंगू से शहर में हाहाकार मचा हुआ है यहां पर प्लेटलेट्स किट ही नहीं है। वहीं IMS-BHU के निदेशक के घर की मरम्मत में 43 लाख रुपये की फिजूलखर्ची में भारी वित्तीय गड़बड़ी की आशंका है जिसकी जांच होनी चाहिए। इसके अलावा छात्रों ने इमरजेंसी और अन्य कई इलाज को बेहतर करने की बात कही। इन सबके अलावा छात्रों ने आए दिन अस्पताल में हो रही मारपीट और दादागिरी से भी कुलपति को ज्ञात कराया।


RTPCR टेस्ट दोबारा से चालू कराएं


कुलपति से छात्रों ने कहा कि अस्पताल में तीसरी लहर से निपटने के लिए RTPCR टेस्ट दोबारा से चालू कराएं। वहीं हेल्थ सेंटर में छात्रों के ऊपर से रसीद की अनिवार्यता खत्म किया जाए, क्योंकि ऐसे में काशी हिंदू विश्वविद्यालय हॉस्पिटल पेपर लेस की परिकल्पना साकार नहीं हो पा रही है। स्टूडेंट हेल्थ सेंटर में आपातकालीन सेवाएं शुरू किया जाए। अल्ट्रासाउंड मशीन तत्काल लगाई जाए। स्टूडेंट हेल्थ सेंटर में दांत के डॉक्टर की भी ड्यूटी पूरे टाइम लगाई जाए। अभी तक दांत के डॉक्टर केवल 3 घंटे ही बैठते हैं। छात्रों के प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से कला संकाय के दर्जन भर छात्र मौजूद थे।


जांच को पैसे नहीं, इसलिए समाजवादी पार्टी ने मांगी भीख


समाजवादी पार्टी के कई स्थानीय नेताओं ने काशी हिंदू विश्वविद्यालय में प्लेटलेट्स किट के न होने और कोविड-19 जांच RT PCR बंद किए जाने के विरोध में भीख माँगा। समाजवादी पार्टी के लोगो ने कहा कि पैसे के अभाव में जांच बंद हो गई और चिकित्सा निदेशक के आवास की मरम्मत में 43 लाख रुपए खर्च हो गए। यह दुर्भाग्यपूर्ण है। सर सुंदरलाल हॉस्पिटल का सरकार ने लगभग 50 करोड़ों रुपए बकाया किए हैं, जिसकी वजह से आसपास के जनपद से आए मरीजों का कोरोना जांच होना बंद हो गया है।


यह बहुत ही शर्मनाक है और पैसे के अभाव को देखते हुए आज हम समाजवादी पार्टी के लोग भीख मांग रहे हैं। अमन यादव महानगर महासचिव पिछड़ा प्रकोष्ठ समाजवादी पार्टी के नेतृत्व में भीख मांग कर कहा कि गूंगी बहरी सरकार का विरोध ऐसे ही किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment