Latest News

Tuesday, June 23, 2026

वाराणसी में VDA का बड़ा एक्शन, 18 बीघा में विकसित 6 अवैध प्लाटिंग ध्वस्त

वाराणसी। वाराणसी विकास प्राधिकरण (वीडीए) ने अवैध प्लाटिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जोन-2 क्षेत्र में करीब 18 बीघा भूमि पर विकसित की जा रही छह अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई वीडीए उपाध्यक्ष पूर्ण बोरा के निर्देश पर चलाए गए विशेष अभियान के तहत की गई।

यह भी पढ़ें: महापौर व नगर आयुक्त ने कालभैरव मंदिर मार्ग की दीवारों पर खुद की पेंटिंग

प्राधिकरण की जोन-2 प्रवर्तन टीम ने वार्ड सारनाथ क्षेत्र के विभिन्न गांवों में बिना स्वीकृत ले-आउट एवं मानचित्र के विकसित की जा रही प्लाटिंग पर बुलडोजर चलाया। कार्रवाई के दौरान सर्वेद मंदिर के पीछे विनय यादव द्वारा लगभग 2 बीघा, तरैयां में चंदन सिंह द्वारा 2 बीघा, खरगीपुर में मुन्ना सिंह द्वारा 2 बीघा, बरियासनपुर में रमेश यादव द्वारा लगभग 10 बीघा तथा सलारपुर में रोहित पटेल और प्रवीण द्वारा एक-एक बीघा क्षेत्र में की जा रही अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया।

यह भी पढ़ें: वाराणसी में मंत्री अनिल राजभर की पदयात्रा पर उठे सवाल, ग्रामीणों ने बताया ‘जुलूस जैसा आयोजन’

वीडीए अधिकारियों के अनुसार सभी मामलों में उत्तर प्रदेश नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम की धारा-27 के तहत कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान जोनल अधिकारी रविन्द्र प्रकाश, अवर अभियंता राजू कुमार एवं प्रवर्तन टीम के अन्य सदस्य मौजूद रहे। प्राधिकरण ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी भूखंड को खरीदने से पहले उसका लैंड यूज अवश्य जांच लें तथा केवल वीडीए से स्वीकृत ले-आउट वाले प्लॉट ही खरीदें। 

यह भी पढ़ें: मशहूर शूटर और कोच जसपाल राणा का पार्थिव शरीर पहुँचा वाराणसी, मणिकर्णिका घाट पर होगा अंतिम संस्कार

साथ ही बिना मानचित्र स्वीकृति के किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य न करें, अन्यथा नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। वीडीए उपाध्यक्ष पूर्ण बोरा ने कहा कि अवैध प्लाटिंग और अनधिकृत निर्माण के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

No comments:

Post a Comment