वाराणसी: थाना चौबेपुर क्षेत्र में Meta AI अलर्ट सिस्टम के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि चोलापुर निवासी उम्र 26 वर्षीय युवक द्वारा सोशल मीडिया पर आत्महत्या से संबंधित वीडियो पोस्ट की गई है। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन में SI राजेंद्र यादव, SI दुर्गेश मिश्रा, C जुगनू पासवान व LC प्रियंका की टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए तत्काल पीड़ित के घर पहुंचकर काउंसलिंग की गई, तथा युवक की जान बचाई गई।
यह भी पढ़ें: चौबेपुर में युवक ने बृद्ध को मारी गोली, गर्भवती महिला और अवयस्क को भी पीटा
युवक किसी कारण वश तनाव में था पुलिस टीम द्वारा उसे जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने हेतु प्रेरित किया गया। पुलिस की संवेदनशील एवं मानवीय पहल से पीड़ित ने भविष्य में इस प्रकार की कोई पोस्ट न करने का मौखिक आश्वासन दिया तथा आत्महत्या न करने का संकल्प लिया।
यह भी पढ़ें: राजस्थान में महिला शक्ति जायसवाल क्लब ने समाज को एकजुट करने का लिया संकल्प: प्रकाश जायसवाल
पीड़ित के परिजन द्वारा पुलिस की तत्परता एवं त्वरित कार्यवाही की सराहना की गई। वरुणा जोन पुलिस द्वारा जनता से अपील है कि किसी भी प्रकार की मानसिक पीड़ा/तनाव की स्थिति में पुलिस हेल्पलाइन 112 या नजदीकी थाने से संपर्क करें। आपकी मदद हेतु पुलिस सदैव तत्पर है।
यह भी पढ़ें: नेपाल द्वारा भारतीय आमों के आयात पर कोई प्रतिबंध नहीं: कृषि मंत्रालय

No comments:
Post a Comment