Latest News

Thursday, March 19, 2026

चौबेपुर SHO वीरेंद्र सोनकर पर गंभीर आरोप, प्रोटोकॉल उल्लंघन को लेकर शिकायत

वाराणसी: चौबेपुर थाना के थाना प्रभारी (SHO) वीरेंद्र सोनकर एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। इस बार उन पर न्यायालय परिसर के भीतर प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने और वरिष्ठ अधिकारी के साथ असम्मानजनक व्यवहार करने का आरोप लगा है।



मामला एसीजेएम न्यायालय-06 से जुड़ा है, जहां तैनात अभियोजन अधिकारी (APO) अंकित कुमार सिंह ने डीसीपी वरुणा जोन को लिखित शिकायत भेजी है। शिकायत में कहा गया है कि 7 मार्च 2026 को न्यायालय परिसर में निरीक्षण के दौरान इंस्पेक्टर वीरेंद्र सोनकर ने न केवल निर्धारित शिष्टाचार का पालन नहीं किया, बल्कि उच्च पदस्थ अधिकारी को अभिवादन तक नहीं किया। आरोप यह भी है कि उन्होंने बातचीत के दौरान आदेशात्मक और अनुचित भाषा का प्रयोग किया, जो सरकारी सेवा आचरण नियमों के खिलाफ है।

इस घटना के बाद पुलिस विभाग में हलचल मच गई है। मामले की जांच की मांग उठने लगी है और वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा जांच कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, इस पूरे प्रकरण में अभी तक थाना प्रभारी की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

यह भी पढ़ें: क्वीयर ट्रांस महिला अधिकार और महिला के सभी पहचानों के सम्मान के लिए घाट वॉक का आयोजन

No comments:

Post a Comment