Latest News

Tuesday, March 10, 2026

मनरेगा कर्मियों को देख दफ्तर छोड़ भागे प्रभारी बीडीओ /एडीओ एसटी हवलदार यादव

वाराणसी: जनपद के चिरईगांव विकास खण्ड में लम्बे समय से मानदेय का भुगतान न होने के साथ ही विभागीय अधिकारियों द्वारा सरकारी कार्य के नाम पर परेशान किये जाने आहत मनरेगा कर्मी इन दिनों संकठ के दौर से गुजर रहे हैं। बकाया मानदेय दिलाने के की मांग को लेकर सोमवार को ग्राम रोजगार सेवक संघ उ.प्र.के जिलाध्यक्ष अतुल कुमार सिंह के नेतृत्व में मनरेगा कर्मी चिरईगांव ब्लाक मुख्यालय पर जिलाधिकारी, सीडीओ एवं उपायुक्त श्रम व रोजगार वाराणसी को सम्बोधित ज्ञापन खण्ड विकास अधिकारी को देने पहुंचे।कर्मियों ने बताया कि बीडीओ की अनुपस्थिति में प्रभारी बीडीओ /एडीओ एसटी हवलदार यादव को ज्ञापन सौंपना चाहा लेकिन उन्होंने मनरेगा कर्मियों का ज्ञापन लेने से इन्कार कर दिया और तुरंत ही दफ्तर छोड़कर कहीं चले गये।ज्ञापन न लेने नाराज मनरेगा कर्मियों ने ब्लाक मुख्यालय पर नारेबाजी करते हुए आक्रोश जताया।


यह भी पढ़ें: समय सीमा के अंदर समस्याओं का निस्तारण करे प्रशासनः मुख्यमंत्री

मानदेय तो दिला न सके पर ज्ञापन लेने से कैसा परहेज

भारत का संविधान सभी को अपनी बात कहने और मांग को रखने का अधिकार प्रदान करता है ऐसे में मनरेगा कर्मी शांतिपूर्ण ढंग से ज्ञापन देने ही तो पहुंचे थे लेकिन प्रभारी बीडीओ /एडीओ एसटी ज्ञापन लेने से इन्कार करके आखिरकार क्या साबित करना चाह रहे हैं यह तो वहीं जाने।इस सम्बंध में जब एडीओ एसटी से बात की गयी तो वे परीक्षा ड्यूटी में जाने का बहाना बनाकर प्रकरण को टरका दिया।ऐसे में सवाल उठना लाजिमी है कि यदि परीक्षा ड्यूटी में जाना ही था तो ज्ञापन लेने में आखिर कितना समय लगता है।

यह भी पढ़ें: जन शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी- डीएम सत्येन्द्र कुमार

स्थापना लिपिक ने मनरेगा कर्मियों लिया ज्ञापन

मामला बिगड़ता देखकर स्थापना लिपिक शहनाज ने मामले की सूचना बीडीओ को दी तत्पश्चात बीडीओ की सलाह पर स्थापना लिपिक ने मनरेगा कर्मियों का ज्ञापन देकर विभाग की लाज बचा ली और मनरेगा कर्मियों को समझा बुझाकर प्रकरण को शांत कराया लेकिन यह प्रकरण एक बड़ा सवाल छोड़ गया कि बीडीओ की अनुपस्थिति में प्रभारी बीडीओ आखिर किस काम के? इस सवाल का जबाब तो मनरेगा कर्मियों को मिलना ही चाहिए।

यह भी पढ़ें: भारत ने इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर टी20 विश्व कप के फाइनल में जगह बनाई

बीत गयी होली पर नसीब नहीं हो सका मानदेय

होली के त्यौहार पर सभी कर्मचारियों को समय से मानदेय दिये जाने का शासन का निर्देश भी मनरेगा कर्मियों के लिए हवा हवाई ही साबित हुआ है। मनरेगा कर्मियों ने बताया कि सभी प्रकार के विभागीय कार्य करने के बावजूद जुलाई 2025 से अभी तक मानदेय नहीं दिया गया। दीपावली और होली जैसे बड़े त्योहार भी मानदेय के अभाव में आर्थिक तंगी में ही बीत गये।यह हाल तब है जबकि प्रशासनिक मद में पर्याप्त धनराशि उपलब्ध है। अतुल कुमार सिंह, रोहित, अवधेश, जितेंद्र यादव, सुरेंद्र कुमार, काशीनाथ मिश्रा, बरसाती, आशा, सीमा, रामसूरत, दुर्गावती मुन्नी, रागिनी सहित 30 मनरेगाकर्मी ज्ञापन देने ब्लाक मुख्यालय पर पहुंचे थे।

यह भी पढ़ें: मियावाकी वन को नुकसान पहुंचाने वाले पर होगी एफआईआर

No comments:

Post a Comment