Latest News

Monday, January 06, 2025

11 से 25 जनवरी तक दलितों के बीच जाएंगे भाजपाई, कांग्रेस-सपा के किस्से सुनाएंगे

लखनऊ: लोकसभा में डॉ. भीमराव अंबेडकर पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की टिप्पणी के बाद भाजपा देश भर में डैमेज कंट्रोल में जुट गई है। पार्टी 11 से 25 जनवरी तक ‘मेरा संविधान मेरा अभिमान अभियान’ के जरिए दलितों के बीच जाएगी। इस दौरान डॉ. अंबेडकर के लिए मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाई जाएंगी। वहीं, कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने बाबा साहब का जो अपमान किया, उसके किस्से सुनाए जाएंगे।


यह भी पढ़ें: शहर के प्रमुख चौराहों पर लगेगी वाहनों की किराया सूची, नहीं चलेगी वाहन चालकों की मनमानी

रविवार को भाजपा प्रदेश मुख्यालय में अभियान का रोड-मैप तैयार करने के लिए बैठक हुई। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री बीएल संतोष ने कहा- जनता के बीच जाकर बताएं कि बाबा साहब और संविधान का जितना सम्मान पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने किया, उतना पहले कभी नहीं हुआ। कांग्रेस और सपा डॉ. अंबेडकर के नाम पर राजनीति कर रहे हैं। दोनों ही दलों ने दलितों के साथ बाबा साहब का भी अपमान किया है।

यह भी पढ़ें: महाकुंभ में आतंकी धमकी देने वाला 11वीं का छात्र गिरफ्तार

बाबा साहब को नहीं दिया भारत रत्न

बीएल संतोष ने कहा- जनता के बीच जाकर बताएं कि पंडित जवाहरलाल नेहरू ने षडयंत्र रचकर डॉ. अंबेडकर को चुनाव हराया था। बाबा साहब को लोकसभा की किसी महत्वपूर्ण कमेटी का सदस्य नहीं बनाया गया, ना ही उन्हें कोई बड़ा मंत्रालय दिया गया। कांग्रेस ने बाबा साहब को भारत रत्न तक नहीं मिलने दिया। यूपी में भी समाजवादी पार्टी ने दलितों के अधिकारों का हनन करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। कन्नौज में बाबा साहब के नाम पर संचालित कॉलेज से उनका नाम तक हटवा दिया गया।

यह भी पढ़ें: बनारस टूरिस्ट ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन अतिथि देवो भव: के तर्ज पर करेगा काम - प्रकाश जायसवाल

मोदी ने अंबेडकर से जुड़े 5 स्थानों को पंचतीर्थ का दर्जा दिया

बीएल संतोष ने कहा- पीएम नरेंद्र मोदी ने बाबा साहब की स्मृति से जुड़े 5 स्थानों को पंचतीर्थ का दर्जा दिया। मोदी सरकार के समय सबसे ज्यादा दलित मंत्री हैं। दलित वर्ग के रामनाथ गोविंद को राष्ट्रपति बनाया गया। आज भी आदिवासी क्षेत्र की महिला द्रोपदी मुर्मू देश की राष्ट्रपति हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा- जनता को यह भी बताएं कि कांग्रेस ने अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए सबसे अधिक समय संविधान में बदलाव किया है। भाजपा ने दलितों और पिछड़ों के हित के लिए ही संविधान में संशोधन किया।

यह भी पढ़ें: महाकुंभ में आतंकी धमकी देने वाला 11वीं का छात्र गिरफ्तार

11 से 25 जनवरी तक चलेगा अभियान

प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने बताया कि 11 से 25 जनवरी तक अभियान चलाया जाएगा। इसका नाम संविधान गौरव अभियान है। 25 जनवरी को बूथ स्तर पर मेरा संविधान मेरा अभिमान कार्यक्रम होगा। इसके लिए 6-7 जनवरी को सभी 1819 मंडलों और 9-10 जनवरी को सभी 98 संगठनात्मक जिलों में कार्यशाला होगी। 11 से 25 तक सभी जिलों और मंडलों में बाबा साहब और संविधान पर गोष्ठी होगी। गोष्ठी में क्षेत्र के दलित वर्ग के सभी जनप्रतिनिधि, शिक्षाविद, वकील, डॉक्टर, युवा, प्रबुद्ध वर्ग के दलित नेता, दलित सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ता और दलित और पिछड़ी जाति के अधिक से अधिक लोग शामिल रहेंगे।

यह भी पढ़ें: यह दावा कि महाकुंभ की भूमि वक्फ बोर्ड की है, सनातनी हिंदुओं की आस्था पर हमला करने का एक जानबूझकर किया गया प्रयास है!

12 महानगरों में होंगे बड़े आयोजन

धर्मपाल सिंह ने बताया कि लखनऊ, गोरखपुर, वाराणसी, कानपुर, झांसी, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, अलीगढ़, आगरा, मथुरा समेत 12 बड़े महानगरों में बड़ी गोष्ठी होगी। इसमें केंद्र सरकार के मंत्री, राष्ट्रीय पदाधिकारी, सीएम योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक सहित अन्य मंत्री संबोधित करेंगे।

यह भी पढ़ें: महाकुंभ में आतंकी धमकी देने वाला 11वीं का छात्र गिरफ्तार

No comments:

Post a Comment