लखनऊ: उत्तर प्रदेश में राजा भैया की पार्टी ने सपा को समर्थन देने का ऐलान किया है। पार्टी के प्रतापगढ़ के जिला अध्यक्ष राम अचल वर्मा ने कहा- कल हजारों कार्यकर्ता अखिलेश यादव की जनसभा में शामिल होंगे। इससे पहले राजा भैया ने कहा था, उनकी पार्टी का किसी को समर्थन नहीं है। जनता जिसे चाहे उसे अपना आशीर्वाद यानी वोट दे सकती है। पहले चर्चा थी कि राजा भैया भाजपा का समर्थन कर सकते हैं। वजह थी, राज्यसभा चुनाव में राजा भैया और उनकी पार्टी के विधायक ने भाजपा प्रत्याशी को वोट दिया था।
यह भी पढ़ें: द्वितीय प्रशिक्षण में अनुपस्थित कर्मचारियों का सीडीओ ने वेतन रोकते हुए कार्यवाही को निर्देशित किया
अनुप्रिया पटेल के बयान से चिढ़ गए राजा भैया
18 मई (शनिवार) को अनुप्रिया पटेल ने कुंडा में रैली की थी। इसमें उन्होंने कहा था- कोई भी राजा लोकतंत्र में रानी के पेट से पैदा नहीं होता। वह EVM से पैदा होता है। कुंडा किसी की जागीर नहीं। यह कुंडा की जनता ने बता दिया। देश संविधान से चलता है, न कि किसी हुकूमत से। आज भाजपा की सरकार में गुंडा माफिया कांप रहे हैं। योगी सरकार में पूरा उत्तर प्रदेश अपराध मुक्त हो चुका है। आज व्यापारी जहां खुशहाल है। गुंडा टैक्स मांगने वाले लोग या तो जेल में है या फिर प्रदेश छोड़कर भाग चुके हैं।
यह भी पढ़ें: संभल कर रहें ये चार राशियां, आ सकती है मुसीबत, पढ़ें कहीं आप तो नहीं
अनुप्रिया पटेल के बयान पर राजा भैया ने किया था पलटवार
अनुप्रिया पटेल के बयान पर पलटवार करते हुए राजा भैया ने 20 मई को कहा था- EVM से राजा नहीं, जनप्रतिनिधि पैदा होता है। उसकी उम्र सिर्फ 5 साल होती है। अगर, EVM से पैदा होने वाले लोग खुद को राजा मान लेंगे, तो लोकतंत्र की मूल भावना ही हार जाएगी।
यह भी पढ़ें: नगर आयुक्त अक्षत वर्मा ने किया सफाई व्यवस्था का निरीक्षण
No comments:
Post a Comment