Latest News

Saturday, December 2, 2023

महापौर ने नई सड़क पर पिंक पायलट का किया लोकार्पण

वाराणसी: महापौर अशोक कुमार तिवारी ने नई सड़क प्राची सिनेमा के सामने नवनिर्मित पिंक टायलेट का उद्घाटन किया। आपको बताते चलें कि लहुराबीर से गोदौलिया के बीच में कहीं भी महिलाओं के लिए शौचालय की सुविधा नहीं है, जिसके कारण इस क्षेत्र में तथा यह घनी व्यापारिक क्षेत्र होने के कारण महिलाओं को काफी परेशानी का सामना उठाना पड़ रहा था। 



यह भी पढ़ें: लंका पुलिस ने अवैध गांजा व बिना नम्बर प्लेट की मोटरसिकिल के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार

उक्त परेशानी के दृष्टिगत महापौर अशोक कुमार तिवारी के द्वारा इस क्षेत्र में भूमि तलाश कर पिंक टॉयलेट बनाए जाने हेतु निर्देशित किया गया था। जिसके क्रम में नगर निगम वाराणसी के द्वारा नई सड़क के पुराना प्राची सिनेमा हॉल के सामने नगर निगम का कूड़ा घर विलोपित करते हुए उक्त स्थान पर पिंक शौचालय बनाने की कार्रवाई प्रारंभ की गयी। 

यह भी पढ़ें: VDA उपाध्यक्ष ने रामनगर धोबीघाट और पार्क का निरिक्षण कर दिया लाईट और सी0सी0टी0वी0 कैमरे ठीक करवाने का आदेश

नवनिर्मित तथा आधुनिक सुविधाओं से परिपूर्ण इस पिक टॉयलेट में पांच सीट का शौचालय पुरुषों के लिए तथा तीन सीट का शौचालय महिलाओं के लिए बनाया गया है। पिंक टॉयलेट में यूरिनल की भी व्यवस्था की गई है, साथ ही महिलाओं की सुविधा के लिए सेनेटरी पैड मशीन तथा हैंड ड्रायर जैसी सुविधाओं के साथ सुसज्जित किया गया है। पिंक टॉयलेट में शुल्क जमा करने की सुविधा ऑनलाइन पी ओ एस मशीन के माध्यम से की गई है।

यह भी पढ़ें: सरकारी योजनाओं का लाभ हर वंचितों तक पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी - डी. सी. मनरेगा

जिसका महापौर अशोक कुमार तिवरी के द्वारा विधिवत शुभारंभ करते हुए जनता को समर्पित किया गया। शुभारंभ के समय मुख्य अभियंता मोइनुद्दीन, क्षेत्रीय पाषर्दगढ़, सहायक अभियंता और इस कार्य के तकनीकी विवेक राय उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें: रामनगर वार्ड के चांदीतारा में अवैध प्लाटिंग पर चला वाराणसी विकास प्राधिकरण का बुलडोजर, मचा कोहराम 

No comments:

Post a Comment