Latest News

Friday, November 24, 2023

महादेव पीजी कॉलेज यूपी यूथ गर्ल्स मिनी ओलम्पिक खेल के पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान समारोह

वाराणसी: बरियासनपुर,चिरईगांव स्थित महादेव पीजी कॉलेज में विजई छात्रों को सम्मानित किया गया। मिली  जानकारी के अनुसार 17 नवम्बर को दो दिवसीय यूपी यूथ गर्ल्स मिनी ओलंपिक खेल का शुभारंभ जौनपुर स्थित माँ दुर्गा जी विद्यालय समूह के प्रबन्धक सूर्य प्रकाश सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया। 


यह भी पढ़ें: कोतवाली पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने सराफा कारोबारी के घर डकैती के इरादे से आए अंतरराज्यीय लुटेरों को किया गिरफ्तार

जिले में पहले मिनी ओलंपिक खेलों के तहत योगासन की प्रतियोगिता माँ दुर्गा जी सीनियर सेकेण्डरी विद्यालय सिद्दीकपूर जौनपुर में शुरू हुई। जिसमें कुल 400 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहें हैं।प्रतियोगिता में वाराणसी मंडल से कुल 20 खिलाड़ियों ने टीम कोच सरिता सिंह की अगुवाई में प्रतिभाग किया। इसके साथ ही शानदार प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण पदक और पांच रजत पदक सहित कुल 18 मेडल पर कब्जा जमाकर विजेता रही।

इसमें महादेव पीजी कॉलेज बरियासनपुर वाराणसी के विजेता खिलाड़ी के नाम इस प्रकार मानवी विश्वकर्मा, सुहानी मौर्या, मानसी जायसवाल, गुलदस्ता, शिवानी साहनी, सुहानी मौर्या को स्वर्ण व रजत पदक और अंशिका मौर्या, श्रींजल मौर्या, दिव्या मौर्या, दृष्टि यादव, निधि मौर्या को रजत पदक प्राप्त किया। महादेव पीजी कॉलेज बरियासनपुर के प्रवक्ता डॉ भीम शंकर मिश्रा (डिपार्टमेंट स्पो‌र्ट्स एंड फिजिकल एजुकेशन) ने कहाँ की संसाधनों के अभाव के बावजूद ग्रामीण क्षेत्र के युवा देश व प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। हमारी बेटियां भी घर-परिवार व क्षेत्र का नाम रोशन करने में किसी से पीछे नहीं हैं। हालांकि वर्तमान में खेल व खिलाड़ी दोनों निराशाजनक स्थिति में हैं। इसके पीछे संसाधन की कमी है।

यह भी पढ़ें: बरेका कर्मचारियों ने एनपीएस खत्म कर पुरानी पेंशन बहाली के लिए किया मतदान

उन्होंने कहा की छात्रों को शिक्षा के साथ-साथ खेल पर भी ध्यान देने की जरूरत है। हमें निराश नहीं होना है। तत्पश्चात बताया कि ट्रेडिशनल अंडर -19 में गर्ल्स की टीम ने चौथा स्थान प्राप्त करते हुए नेशनल के लिए क्वालीफाई किया, जो की आगामी फरवरी माह में लखनऊ में आयोजित होगी। महादेव पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ दयाशंकर सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा युवाओं को खेल को अपने दिनचर्या में शामिल करने की आवश्यकता है।खेल से शरीर व मन दोनों स्वस्थ रहते हैं। महाविद्यालय के प्रबंधक अजय सिंह ने कहा कि विवि प्रशासन खिलाड़ियों को सभी जरूरी सुविधाएं व उत्कृष्ट खेल ढांचा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

यह भी पढ़ें: बरेका में कौमी एकता सप्ताह के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन

महादेव पीजी कॉलेज के छात्र खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल उपलब्धियों से अपनी धाक जमाई है।उन्होंने खेल निदेशक डॉ भीम शंकर मिश्र  व उनकी टीम को खेल उपलब्धियों के लिए सराहा। इस अवसर पर बीएड विभाग के विभाध्यक्ष डॉ मोहन सिंह, संजय मिश्र, सुरभि सिंह यादव (मंडल प्रभारी,वाराणसी योग एसोसिएशन), आशीष कुमार पांडेय (जिला समन्वयक, ईस्ट जोन), सुरेंद्र पटेल (प्रधानाचार्य, त्रिपदा पब्लिक स्कूल), सत्येंद्र कुमार मौर्या (प्रधानाचार्य, जेपी चौधरी मेमोरियल पब्लिक स्कूल), प्रतीक कुमार मौर्या (राष्ट्रीय खिलाड़ी योगा,और राष्ट्रीय निर्णायक), विकाश पटेल (राष्ट्रीय खिलाड़ी और राज्य स्तरीय निर्णायक), संजय यादव (राष्ट्रीय खिलाड़ी और राज्यस्तरीय निर्णायक), सूर्यदेव यादव (राज्यस्तरीय निर्णायक) आदि उपस्थित रहे। 

यह भी पढ़ें: नगवां वार्ड के नुऑव में अवैध प्लाटिंग पर चला वाराणसी विकास प्राधिकरण का बुलडोजर

1 comment: