Latest News

Saturday, November 19, 2022

पिंडरा के विधायक डॉ अवधेश सिंह ने वाराणसी अक्षय पात्र किचन का किया अवलोकन

वाराणसी: पिंडरा के विधायक डॉ अवधेश सिंह ने आज वाराणसी के अक्षय पात्र किचन का निरीक्षण कर साफ-सफाई सहित सभी व्यवस्थाओं की सराहना की। इसी वर्ष जुलाई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने वाराणसी अक्षय पात्र किचन का शुभारंभ किया था। अक्षय पात्र किचन के अवलोकन के बाद के विधायक डॉ अवधेश सिंह ने अक्षय पात्र किचन के उज्जवल भविष्य की कामना की।


Chamoli Road Accident: राहत कार्य जारी, यहां पढ़ें मृतकों और घायलों की पूरी जानकारी

वाराणसी में  एल टी कॉलेज परिसर स्थित अक्षयपात्र फाउंडेशन के किचन का आज पिंडरा के विधायक डॉ अवधेश कुमार सिंह ने अवलोकन किया। इस दौरान अक्षय पात्र फाउंडेशन के प्रबंधक राहुल कुमार झा ने उन्हें केंद्रीकृत किचन की कार्यप्रणाली जैसे रोटी बनाने की प्रक्रिया, सब्जी बनाने की प्रक्रिया, चावल धोने की प्रक्रिया और वितरण करने की प्रक्रिया को बताया, जिसके बाद उन्होंने ने सफाई व्यवस्था और खाना बनाने के तरीके की तारीफ करते हुए सभी व्यवस्थाओं पर बेहतर बताया। विधायक  ने किचन का अवलोकन करने के बाद कहा कि अक्षयपात्र का कार्य सबसे सराहनीय है। स्कूली बच्चों के लिए जो खाना तैयार किया जाता है वो स्वच्छ और पोस्टिक होता है और किचन अवलोकन के दौरान किचन की साफ सफाई व्यवस्था संपूर्ण टीम और प्रबंधन की सराहना की। उन्होंने इस सेवा कार्य के लिए अक्षयपात्र का धन्यवाद ज्ञापित किया। अवलोकन कार्यक्रम के बाद विधायक का अक्षयपात्र फाउंडेशन के प्रबंधक राहुल कुमार झा द्वारा सम्मान किया गया।

नादस्वरम से काशी में होगा पीएम मोदी स्वागत, पढ़िए PM के वाराणसी दौरे का पूरा शेड्यूल..

अक्षय पात्र फाउंडेशन भारत की एक अशासकीय संस्था है जो देश के 14 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों के 19,039 स्कूलों के 1.8 मिलियन से अधिक बच्चों को हर स्कूल दिन में पौष्टिक भोजन परोस रहा है। अक्षय पात्र फाउंडेशन दुनिया का सबसे बड़ा (गैर-लाभकारी) मिड-डे मील कार्यक्रम वर्ष 2000 से चला रहा है। इसका मुख्यालय बेंगलुरु में है। वर्तमान में आंध्र प्रदेश, असम, छत्तीसगढ़, गुजरात, कर्नाटक, उड़ीसा, राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना व उत्तर प्रदेश आदि राज्यो में अक्षय पात्र किचन स्थापित है। यह संगठन सरकारी स्कूलों और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में मिड-डे मील योजना को लागू करके कक्षा की भूख को खत्म करने का प्रयास करता है। साथ ही, अक्षय पात्र का उद्देश्य कुपोषण का मुकाबला करना और सामाजिक-आर्थिक रूप से वंचित बच्चों की शिक्षा के अधिकार का समर्थन करना भी है। वर्ष 2000 से अक्षय पात्र हर एक स्कूल के दिन बच्चों को ताजा और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कर रहा है। उत्तर प्रदेश में लखनऊ, मथुरा व गोरखपुर में भी अक्षय पात्र का किचन काम कर रहा है। 

हत्या का आरोपित 25 हजार का ईनामी अपराधी सूफियान पुलिस मुठभेड़ में हुआ गिरफ्तार

लखनऊ में जहां 1472 स्कूलों के करीब सवा लाख बच्चों को भोजन दिया जा रहा है वहीं मथुरा में भी दो हजार स्कूलों के करीब सवा लाख बच्चों को दोपहर का पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। गोरखपुर में भी बच्चों को दोपहर का पौष्टिक भोजन दिया जा रहा है। अक्षय पात्र अपनी पहुंच को बढ़ाने का भी लगातार प्रयास कर रहा है। अक्षय पात्र का सोचना है कि भूख से कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। अक्षय पात्र फाउंडेशन वर्ष 2000 में मात्र 15 सौ बच्चों से यह सेवा शुरू किया था जो आज 1.8 मिलियन हो गया है निरीक्षण के समय जिला महामंत्री जय प्रकाश दुबे विधायक मीडिया प्रभारी अभिषेक राजपूत प्रधान संघ अध्यक्ष पिंडरा अनिल चौबे जी अनुज सिंह जी उपस्थित रहे।

डेंगू मरीजों की पुष्टि के लिए एलाईजा जांच बेहद जरूरी, निजी चिकित्सालयों को किया निर्देशित

इस आर्टिकल को शेयर करें

हमारे Whatsapp Group से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें 

अपने शहर की खास खबरों को अपने फ़ोन पर पाने के लिए ज्वाइन करे हमारा Whatsapp Group मोबाइल नंबर 09355459755 / खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।


No comments:

Post a Comment