Latest News

Monday, November 28, 2022

एनसीसी कैडेटों ने पुनीत सागर अभियान के तहत जागरूकता रैली और स्वच्छता अभियान चलाया

वाराणसी: चिरईगांव स्थित महादेव पीजी कॉलेज बरियासनपुर वाराणसी में पुनीत सागर अभियान के तहत अपनी गतिविधियों को जारी रखते हुए। महादेव पीजी कॉलेज के एनसीसी कैडेटों ने स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान कैडेटों ने कॉलेज परिसर के किनारे से प्लास्टिक व अन्य दूसरे कचरे को एकत्र कर उसे कचरा मुक्त बनाया।


अंगदान है महादान, देता है दूसरों को जीवनदान - सीएमओ

कार्यक्रम के दौरान कैडेटों ने स्थानीय लोगों से अपने आसपास और जल निकायों को प्लास्टिक और कचरा मुक्त रखने की भी अपील की। उन्होंने स्थानीय लोगों को सलाह दी कि वे कचरे और प्लास्टिक को नदी नाले व अपने घरों के आसपास  फेंकने के बजाय उचित तरीके से निपटाएं। प्राचार्य डॉ दयाशंकर सिंह ने इस तरह की गतिविधियों के संचालन के लिए कैडेटों की इस प्रयास की सराहना की। उन्होंने उम्मीद जताई कि जलस्रोतों को साफ-सुथरा रखने के लिए कैडेटों के इस प्रयास से आम लोगों को प्रेरणा मिलेगी। क्योंकि कॉलेज के एनसीसी कैडेट हमेशा सामाजिक और राष्ट्रीय हित के लिए खड़े रहते हैं।

आशाएं स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ की हड्डी, लोगों के स्वास्थ्य का रखती हैं पूरा ब्योरा – सीएमओ

वहीं गतिविधि की देखरेख कर रहे डॉ संजय मिश्रा ने बताया कि नदी तल से कचरा एकत्र का मुख्य उद्देश्य हमारे जल निकायों को प्लास्टिक और कचरा मुक्त बनाना है। यह गतिविधि 21 नवंबर से शुरू होकर 27 नवंबर  तक पुनीत सागर अभियान की कार्य योजना के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए थे। उन्होंने बताया कि रविवार को कॉलेज परिसर से स्वच्छता अभियान के तहत कॉलेज के कुल 50 कैडेटों ने लगभग 30 किलोग्राम कचरा और प्लास्टिक कचरा एकत्र किया। इसका उचित निपटान किया गया।

किसानों को समृद्ध बनाने के लिए भाजपा उनके साथ है - दयाशंकर मिश्र

एनसीसी के  इंस्ट्रक्टर हंसराज पाल ने कहा कि पुनीत सागर अभियान स्थानीय आबादी के बीच जल निकायों और नदी के किनारों को साफ रखने के महत्व के बारे में जागरूकता पैदा करता है। अभियान का उद्देश्य स्थानीय लोगों को स्वच्छ भारत अभियान के बारे में जागरूक करना है। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कैडेटों के अथक प्रयासों की सराहना करते हुए पुनीत सागर अभियान के महत्व के बारे में लोगों में जागरूकता पैदा करने की भी अपील की।

कार्यकर्ताओं ने मोदी के मन की बात का 95 वां एपिसोड सुना

इस आर्टिकल को शेयर करें

हमारे Whatsapp Group से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें 

अपने शहर की खास खबरों को अपने फ़ोन पर पाने के लिए ज्वाइन करे हमारा Whatsapp Group मोबाइल नंबर 09355459755 / खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।

No comments:

Post a Comment